लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद चुनावः लालू प्रसाद चुनेंगे राजद उम्मीदवार, नौ सीटों खाली, छह जुलाई को मतदान

By भाषा | Updated: June 18, 2020 22:02 IST

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नौ सीटों की घोषणा कर दी है। 6 जुलाई को मतदान होंगे। बिहार में कुल 75 सदस्य है। लगभग 29 सीट खाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों के लिए उम्मीदवार तय करने के वास्ते अधिकृत कर दिया।राबड़ी देवी के आवास पर पार्टी के राज्य बोर्ड की बैठक पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में हुई।विधान परिषद के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन पर विचार किया गया।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों के चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार तय करने का जिम्मा पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद पर छोड़ दिया है।

राजद संसदीय बोर्ड की बृहस्पतिवार को यहां संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों के लिए उम्मीदवार तय करने के वास्ते अधिकृत कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर पार्टी के राज्य बोर्ड की बैठक पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में बिहार विधान परिषद के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन पर विचार किया गया। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी के राज्य बैठक में समुचित विचार विमर्श के बाद पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को अधिकृत करने सम्बन्धी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर केन्द्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में राबड़ी देवी की अध्यक्षता में पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुयी। बैठक में राजद के बिहार राज्य संसदीय बोर्ड द्वारा प्रत्याशियों के चयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को अधिकृत करने सम्बन्धी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया।

बैठक में बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक के अंत में लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए देश के जांबाज सपूतों को कुछ पल मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बिहार विधान परिषद में कुल नौ रिक्त सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है जिसके लिए मतदान आगामी छह जुलाई को होगा। 

टॅग्स :बिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा