लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद चुनावः कांग्रेस ने उम्मीदवार बदला, तारिक अनवर की जगह समीर सिंह होंगे प्रत्याशी

By भाषा | Updated: June 25, 2020 16:22 IST

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह को पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के स्थान पर उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अनवर का नाम बिहार की मतदाना सूची में नहीं होने की वजह से नियमों को देखते हुए उम्मीदवार बदलना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की कटिहार लोकसभा सीट से कई बार सांसद रहे अनवर दिल्ली के मतदाता हैं। कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल राजद ने इस चुनाव में अपने तीन उम्मीदवार को उतारा है।

नई दिल्लीः बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों में से एक पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपना उम्मीदवार बदलते हुए समीर सिंह के नाम घोषणा की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह को पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के स्थान पर उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अनवर का नाम बिहार की मतदाना सूची में नहीं होने की वजह से नियमों को देखते हुए उम्मीदवार बदलना पड़ा।

बिहार की कटिहार लोकसभा सीट से कई बार सांसद रहे अनवर दिल्ली के मतदाता हैं। कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल राजद ने इस चुनाव में अपने तीन उम्मीदवार को उतारा है। बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल जदयू और भाजपा इस चुनाव के लिए क्रमश: तीन और दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए आगामी नौ जुलाई को मतदान होना है। कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल राजद ने इस चुनाव में अपने तीन उम्मीदवार को उतारा है। बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल जदयू और भाजपा इस चुनाव के लिए अपने-अपने क्रमश: तीन और दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीबिहारआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा