लाइव न्यूज़ :

बिहार जदयू में एक और बदलाव, वशिष्ठ नारायण को हटाकर रामसेवक सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जानिए इनके बारे में

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2021 16:13 IST

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक रामसेवक सिंह को जनता दल यूनाइटेड का अगले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह इस पद को संभाल रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर अपना फैसला टाल दिया था.बिहार के हथुआ से चार बार विधानसभा के सदस्य चुने गए रामसेवक सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं. रामसेवक सिंह को लगातार चार बार चुनाव जीतने के बाद 2020 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

पटनाः जदयू ने वशिष्ठ नारायण सिंह को हटाकर पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

जदयू ने पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक से ठीक एक दिन पहले यह फैसला लिया है. दरअसल, बीते दिनों वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी खराब सेहत का हवाला देकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्ति होने की इच्छा जाहिर की थी. हालांकि, तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर अपना फैसला टाल दिया था.

बिहार के हथुआ से चार बार विधानसभा के सदस्य चुने गए रामसेवक सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे विश्वासपात्र के रूप में संगठन के नीति निर्धारण में उनकी मजबूत भूमिका रही है. विधानसभा में सतारूढ़ दल के सचेतक, झारखंड में जदयू का प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है.

रामसेवक सिंह को लगातार चार बार चुनाव जीतने के बाद 2020 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. रामसेवक सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2001 में हथुआ विधानसभा क्षेत्र के बलेसरा पंचायत के मुखिया पद पर चुनाव लड़ कर किया.

मुखिया के चुनाव में 170 वोट से जीत हासिल करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और लगातार दिन-प्रतिदिन राजनीति की उंचाइयों को छुआ. वर्ष 2005 में पहली बार हथुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर विधायक बने थे.

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा