लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू में शामिल हुए पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, सीएम नीतीश ने दिलाई सदस्यता

By अनुराग आनंद | Updated: September 27, 2020 17:07 IST

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय जदयू में शामिल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अब पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे लेने के लिए तैयार हूं। पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मैं राजनीति को ज्यादा नहीं समझता हूं। मैं बेहद समान्य इंसान हूं।

पटना: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई। पूर्व डीजीपी ने कुछ ही दिन पहले वीआरएस लिया है।

इसके बाद सीएम आवास से निकलकर पूर्व डीजीपी ने कहा कि मुझे सीएम नीतीश कुमार जी ने खुद फोन कर बुलाया था। इसके बाद सीएम आवास पर मैं जदयू का हिस्सा हो गया हूं। अब पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे लेने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति को ज्यादा नहीं समझता हूं। मैं बेहद समान्य इंसान हूं। मैंने समाज के गरीब व पिछड़े लोगों के लिए पुलिस विभाग में रहकर लंबे समय तक काम किया है।

बता दें कि शनिवार को गुप्तेश्वर पांडेय सूबे के मुख्यमंत्री व जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार से मिले थे। हालांकि उन्होंने अपनी इस मुलाकात को चुनाव के संबंध में नहीं होना बताया था।   

गुप्तेश्वर पांडेय से संवाददाताओं ने सवाल किया था कि क्या वह राजनीतिक पार्टी में शामिल हो रहे हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि मैं यहां सीएम नीतीश कुमार से मिलने आया था और उनका धन्यवाद दिया है क्योंकि उन्होंने मुझे डीजीपी के रूप में अपने कर्तव्यों की सेवा करने की पूरी आजादी दी। मैंने अभी तक चुनाव लड़ने पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

इससे पहले गुप्तेश्वर पांडेय घोषणा कर चुके हैं कि अगर मौका मिला तो वह चुनाव लड़ेंगे क्योंकि वह राजनीति को लोगों की सेवा करने का सबसे बड़ा मंच मानते हैं। पांडेय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी। पांडेय ने फरवरी 2021 में अपनी सेवानिवृत्ति से पांच महीने पहले मंगलवार को पुलिस सेवा से वीआरएस ले लिया था।

सोशल मीडिया पर "मेरी कहानी मेरी जुबानी" शीर्षक के तहत लोगों के साथ संवाद करते हुए गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था, 'अगर मौका मिला और इस योग्य समझा गया कि मुझे राजनीति में आना चाहिए तो मैं आ सकता हूं लेकिन वे लोग निर्णय करेंगे जो हमारी मिट्टी के हैं, बिहार की जनता हैं और उसमें पहला हक तो बक्सर के लोगों का है जहां मैं पला-बढ़ा हूं। राजनीति में आने का अब मेरा मन हो गया है। अब स्थिति ऐसी बन गयी है कि मुझे लगता है कि अब इसमें आ जाना चाहिए। 

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा