लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2020: उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा- बिहार चुनाव टालने के लिए बहाने तलाश रही आरजेडी

By भाषा | Updated: July 13, 2020 05:35 IST

सुशील मोदी ने इससे पहले किये गये अपने एक ट्वीट को हटा दिया जिसमें उन्होंने राजद का नाम लेने के बजाय ‘कुछ राजनीतिक दल’ शब्द इस्तेमाल किया था। कांग्रेस ने दावा किया कि वह सहयोगी लोजपा पर निशाना साध रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को राजग गठबंधन को अटूट बताया।। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तौर पर तीनों दलों (भाजपा-जदयू-लोजपा) की एकता पूरी तरह से अक्षुण्ण है और हम पूरी मजबूती से आगामी चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ेंगे।

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे कमजोर विद्यार्थी परीक्षा टालने के मुद्दे खोजते हैं, वैसे ही राजद अपनी संभावित हार को देखते हुए चुनाव टालने के बहाने खोज रहा है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘विधानसभा चुनाव समय पर हों या टल जाएं, एनडीए आयोग के निर्णय का पालन करेगा। हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं, लेकिन जैसे कमजोर विद्यार्थी परीक्षा टालने के मुद्दे खोजते हैं, वैसे ही राजद अपनी संभावित हार को देखते हुए चुनाव टालने के लिए बहाना खोज रहा है।’’ 

सुशील मोदी ने इससे पहले किये गये अपने एक ट्वीट को हटा दिया जिसमें उन्होंने राजद का नाम लेने के बजाय ‘कुछ राजनीतिक दल’ शब्द इस्तेमाल किया था। कांग्रेस ने दावा किया कि वह सहयोगी लोजपा पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य और पार्टी प्रवक्ता प्रेम चंद्र मिश्रा ने एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के साथ दुर्व्यवहार जाहिर हो गया है और बिहार में राजग अब कभी भी टूट सकता है। 

इस घटनाक्रम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को राजग गठबंधन को अटूट बताया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तौर पर तीनों दलों (भाजपा-जदयू-लोजपा) की एकता पूरी तरह से अक्षुण्ण है और हम पूरी मजबूती से आगामी चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ेंगे। जायसवाल ने कहा कि हमारे गठबंधन में लोकतंत्र है और सभी अपनी बातें और विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन राजग के तीनों दलों के लिए जनता का विकास ही प्रमुख है। हमारी नीतियां जनता के इर्दगिर्द ही तय होती हैं। इसीलिए हमारे गठबंधन में न तो आपसी मतभेद हैं और न ही मनभेद। 

बिहार में तीन दल एक साथ चुनाव लड़ेंगेः बीजेपी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा “ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही इस बात को साफ़ कर चुके हैं कि बिहार में तीनों दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, जिसके बाद इस मुद्दे पर किसी तरह की चर्चा का कोई अर्थ ही नहीं निकलता। गठबंधन के तौर पर हमारे तीनों दलों का ध्येय बिलकुल साफ़ है, हमारे निर्णयों में एकरूपता है जो हमारे गठबंधन की अंदरुनी एकता को दर्शाता है।” उन्होंने कहा “ बिहार का विकास ही हमारी पहली और आखिरी प्राथमिकता है। बिहार में जब भी चुनाव होंगे, राजग के तीनों दल उसे एक साथ मिलकर, पूरी मजबूती से लड़ेंगे।” 

लोजपा ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

हालांकि लोजपा ने पूरे घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राजग के सूत्रों ने कहा कि उप मुख्यमंत्री से ऐसे महत्वपूर्ण समय में ‘‘गलती’’ हुई है जब केंद्रीय मंत्री और लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने एक दिन पूर्व आशंका जतायी थी कि कोरोना काल में चुनाव से कहीं और आर्थिक संकट न गहरा जाए और ऐसा न हो कि मात्र चुनाव के कारण बिहार वासियों को खतरे में झोंक दिया जाए। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०आरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण से बनाई दूरी, जदयू ने कसा तंज, कहा- भाई तेजस्वी दिखे तो बताइए, वो कहां गायब हो गए?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा