लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में कलह, बेगूसराय में बाल-बाल बचे बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष, जमकर चले लात-घूंसे, टिकट बेचने का आरोप 

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2021 20:27 IST

बिहार कांग्रेस में बवाल जारी है। विधानसभा चुनाव 2020 में टिकट वितरण धांधली को लेकर कार्यकर्ताओं पर अभी भी रोष है। लगातार दो वर्ग एक-दूसरे पर हमला कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभक्त चरण दास शहर में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। झा समर्थकों के साथ विरोध करनेवाले कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई नौबत आ गई।मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से मदन मोहन झा और प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास को वहां से निकाला।

पटनाः बिहारकांग्रेस में कलह जारी है। बेगूसराय जिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा पर हमला किए जाने का मामला सामने आ रहा है।

कांग्रेस के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मदन मोहन झा को जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और प्रभारी भक्त चरण दास शहर में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे।

नाराज कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। झा समर्थकों के साथ विरोध करनेवाले कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई नौबत आ गई। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से मदन मोहन झा और प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास को वहां से निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए, जमकर हाथापाई भी हुई। इस विरोध के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए। यही नहीं अनियंत्रित भीड़ मदन मोहन झा और भक्त चरण दास की ओर बढ़ने लगी थी।

इस विरोध पर मदन मोहन झा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर बिहार में कांग्रेस को डुबोने का आरोप लगाया है। हंगामा के दौरान कांग्रेसियों ने मदन मोहन झा के खिलाफ मुर्दाबाद और 'मदन मोहन झा वापस जाओ' के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है।

टिकट की बिक्री की गई, जीतने वाली सीट महागठबंधन के दलों से पैसा लेकर सीट बेच दिया गया। लेकिन नेतृत्व कुछ सुन नहीं रही है। विरोध के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण गिरते-गिरते बची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रूप से बर्बाद कर दिया। जिसके कारण आज कांग्रेस पार्टी बहुत निचले पायदान पर पहुंच चुके हैं। हालांकि किसी तरह से उनलोगों के द्वारा किसान सत्याग्रह यात्रा के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया।

देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी के आह्वान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस ने किसान सत्याग्रह यात्रा के द्वितीय चरण का शुभारंभ बेगूसराय से किया है। सात मार्च तक चलने वाले किसान सत्याग्रह यात्रा के दौरान 16 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के द्वारा किसान सत्याग्रह यात्रा के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया।

टॅग्स :बिहारकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा