लाइव न्यूज़ :

Bihar ki khabar: बिहार भाजपा की नई टीम, टीम में 12 उपाध्यक्ष और चार महासचिव शामिल, नौ प्रवक्ता बनाए गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2020 18:50 IST

नित्यानंद राय के स्थान पर वर्ष 2019 में अध्यक्ष नियुक्त किए गए जयसवाल ने यहां सूची को सार्वजनिक किया। जयसवाल पश्चिमी चंपारण से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस पर जारी परामर्श का पालन करते हुए घोषणा कार्यक्रम साधारण रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपदाधिकारियों की टीम में 12 उपाध्यक्ष और चार महासचिव समेत अन्य शामिल हैं।इस मौके पर चुने गए पदाधिकारियों और उनके समर्थकों को एकत्र नहीं होने दिया गया।

पटनाःबिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने शुक्रवार को नई टीम की घोषणा की, जिसमें अधिकतर पदाधिकारी पुराने हैं।

पदाधिकारियों की टीम में 12 उपाध्यक्ष और चार महासचिव समेत अन्य शामिल हैं। नित्यानंद राय के स्थान पर वर्ष 2019 में अध्यक्ष नियुक्त किए गए जयसवाल ने यहां सूची को सार्वजनिक किया। जयसवाल पश्चिमी चंपारण से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस पर जारी परामर्श का पालन करते हुए घोषणा कार्यक्रम साधारण रहा।

इस मौके पर चुने गए पदाधिकारियों और उनके समर्थकों को एकत्र नहीं होने दिया गया। पदाधिकारियों में अजय निषाद, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, राधामोहन शर्मा, प्रमोद चंद्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, नीतीश मिश्रा, राजेश वर्मा, राजीव रंजन और बेबी कुमारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं, नागेंद्र जी सांगठनिक महासचिव के पद पर बने रहेंगे और शिव नारायण महतो उप महासचिव के तौर पर काम करेंगे। जयसवाल ने राज्य के लिए चार महासचिव, 12 सचिव, एक सह कोषाध्यक्ष के अलावा नौ प्रवक्ताओं की टीम बनाई है। उन्होंने कई मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी नियुक्त किए।

देवेश कुमार, जनक राम, संजीव चौरसिया और सुशील चौधरी को महासचिव नियुक्त किया गया। 12 सचिवों में रूप नारायण मेहता, अमृता भूषण, शंभूशरण पटेल, अजय यादव, पूनम शर्मा, शिला प्रजापति भी शामिल हैं। प्रेम रंजन पटेल, संजय टाइगर, निखिल आनंद, अरविंद सिंह, अजफार शम्सी, मनोज शर्मा, अखिलेश सिंह, विवेकानंद पासवान और रामसागर सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है।

दिलीप जयसवाल पार्टी के कोषाध्यक्ष जबकि श्यामा सिंह सह कोषाध्यक्ष होंगे। सुरेश रुंगटा को राज्य मुख्यालय का प्रभारी और सतपाल नरोत्तम कार्यालय सचिव बनाया गया है। इन पदाधिकारियों के अलावा दुर्गेश सिंह युवा मोर्चा का नेतृत्व करेंगे जबकि लाजवंती झा को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारपटनाजेपी नड्डाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा