लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने बिछाई बिसात, एनडीए के सामने महागठबंधन, मनोज झा और अहमद पटेल में बैठक

By शीलेष शर्मा | Updated: July 2, 2020 21:34 IST

कांग्रेस चुनाव के लिए महागठबंधन के बिखरे तारों को जोड़ने में लगी है तो आरजेडी तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की जुगत में। पिछले सप्ताह इस सिलसिले में आरजेडी सांसद मनोज झा ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल से विस्तार से चर्चा भी की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस इस बात से राज़ी है कि गठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव को बनाया जाये और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाये।कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान राज्य में शुरू किया, यह अभियान केवल सदस्यता तक सीमित नहीं है।लॉकडॉउन के दौरान बिहार लौट रहे मज़दूरों के साथ नीतीश कुमार सरकार ने क्या रवैया अपनाया, उनके लिये क्या किया।

नई दिल्लीः तीन महीने बाद होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों के लिये राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गयी है। भाजपा और जेडीयू ने जहाँ राज्य में चुनावी बिगुल फूंक दिया।

वहीं कांग्रेस ,आरजेडी अभी शुरुआती तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस चुनाव के लिए महागठबंधन के बिखरे तारों को जोड़ने में लगी है तो आरजेडी तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की जुगत में। पिछले सप्ताह इस सिलसिले में आरजेडी सांसद मनोज झा ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल से विस्तार से चर्चा भी की।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इस बात से राज़ी है कि गठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव को बनाया जाये और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाये। इधर आज कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान राज्य में शुरू किया, यह अभियान केवल सदस्यता तक सीमित नहीं है।

पार्टी सोशल मीडिया के ज़रिये फ़िल्म के माध्यम से यह बताने में जुट गयी है कि लॉकडॉउन के दौरान बिहार लौट रहे मज़दूरों के साथ नीतीश कुमार सरकार ने क्या रवैया अपनाया, उनके लिये क्या किया। कोरोना मरीज़ दम तोड़ते रहे और भाजपा -नीतीश सरकार सोती रही।

243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के चुनाव अक्टूबर में इसी साल होने हैं , लेकिन महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। वाम दलों ने 70 से 80 सीटें मांग कर संकट खड़ा कर दिया है। इधर कांग्रेस ,हम ,रालोसपा और वीआईपी जैसे दल भी पहले की तुलना में अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि महागठबंधन के सभी दल समन्वय समिति बना कर विवादित मुद्दों का हल खोजने पर राज़ी हो गये हैं और जल्दी ही यह दल सीटों के बंटबारे पर फ़ैसला करेंगे। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारपटनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडीजेडीयूकांग्रेसतेजस्वी यादवसोनिया गाँधीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा