लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः सीएम नीतीश कुमार ने की निश्चय संवाद, कई राज्यों से कार्यकर्ता जुड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2020 22:06 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उनकी सरकार के पिछले 15 साल के विकास कार्यों का उल्लेख किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से नयी पीढ़ी को राजग तथा राजद के शासन के बीच अंतर बताने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार की सोशल मीडिया द्वारा निश्चय संवाद के कार्यक्रम में पूरे देश में कई राज्यों से जुड़े।दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं इसलिए उनके लिए दूर रहकर भी सीधा उनका संवाद सुनना एक जुड़ाव को मजबूत करता है। नीतीश कुमार के विकास के कार्यों की विस्तार से चर्चा ने लोगों में बिहार विकास की यात्रा के प्रति एक जुड़ाव नया बल देखने को मिला।

नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को पार्टी की डिजिटल रैली को संबोधित किया। नीतीश कुमार की सोशल मीडिया द्वारा निश्चय संवाद के कार्यक्रम में पूरे देश में कई राज्यों से जुड़े।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को उनकी सरकार के पिछले 15 साल के विकास कार्यों का उल्लेख किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से नयी पीढ़ी को राजग तथा राजद के शासन के बीच अंतर बताने को कहा।

नीतीश कुमार ‘निश्चय संवाद’ नाम से जदयू की एक डिजिटल रैली को संबोधित कर रहे थे जिसका सीधा प्रसारण यहां पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी ठाकुर सभागार से जेडीयू पार्टी के चैनल के माध्यम से किया गया। फेसबुक, ट्विटर और टीवी चैनलों पर भी रैली का प्रसारण किया गया। नीतीश ने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय के बेटे चंद्रिका राय और उनकी बेटी ऐश्वर्या राय के साथ क्या हुआ। ऐश्वर्या राय के साथ किस तरह का बर्ताव किया गया।’’ 

डिजिटल प्लेटफ़ार्म जेडीयू लाइव के सीधे प्रसारण से जुड़कर देखा गया

दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यालय के अलावा कई विधानसभाओं में निश्चय संवाद को पार्टी के डिजिटल प्लेटफ़ार्म जेडीयू लाइव के सीधे प्रसारण से जुड़कर देखा गया। जंतर-मंतर में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानन्द राय के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सामाजिक दूरी कायम रखते हुए निश्चय संवाद को देखा।

दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं इसलिए उनके लिए दूर रहकर भी सीधा उनका संवाद सुनना एक जुड़ाव को मजबूत करता है। साथ ही नीतीश कुमार के विकास के कार्यों की विस्तार से चर्चा ने लोगों में बिहार विकास की यात्रा के प्रति एक जुड़ाव नया बल देखने को मिला।

नीतीश जी जैसा मुख्यमंत्री बिहार के लिए गौरव की बात है

दिल्ली के लोगों और जदयू कार्यकर्ताओं में एक ही निश्चय संवाद ने एक ही प्रतिक्रिया दी की आने वाले चुनाव ने एक मजबूत संकेत है, नीतीश जी जैसा मुख्यमंत्री बिहार के लिए गौरव की बात है। नीतीश ने बिहार की सूरत  15 वर्षों में बदली और इससे बिहार के बाहर बिहार की छवी सुधरी जिससे बिहार के लोग सर ऊंचा उठाकर चल पाते हैं।

लालू-राबड़ी राज में बिहार ही नहीं बिहार के बाहर भी बिहार की छवि एक अपराध से भरे हुए राज्य के रूप में बन गया था। अपनी मेहनत और कर्म से नीतीश कुमार जी ने अब बिहार को एक नई पहचान दी है। जदयू राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद, राष्ट्रीय समन्वयक मो निसार, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेश यादव , सह सचिव आशीष रंजन सिंह , दिल्ली प्रदेश महासचिव श्याम सत्यर्थी, प्रवक्ता व महासचिव सत्य प्रकाश मिश्रा , महासचिव सुरेन्द्र कुमार महासचिव सुरेन्द्र गुप्ता, सचिव जे पी शर्मा ,जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

आई टी सेल हेड नीरज कुमार सिंह ने पूरे कार्यकर्म को जेडीयू लाइव से जुड़कर संचालित किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानन्द राय ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया। दिल्ली के सभी विधानसभों में निश्चय संवाद के सीधे प्रसारण को देखने में लोगों के उत्साह को एक डिजिटल युग की नई शुरुआत और उनकी विकास की राजनीति की  मजबूती बताई।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०नीतीश कुमारजेडीयूदिल्लीपटनाआरजेडीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा