लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election: चिराग के साथ रामविलास पासवान, NDA में रहेंगे या जाएंगे 15 सितंबर को फैसला, अटकलों का दौर जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2020 16:46 IST

रामविलास पासवान ने कहा है कि वह लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के हर फैसले के साथ मजबूती से खडे़ हैं. पिछले दिनों मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के एक बडे़ अस्पताल में भर्ती हुए रामविलास पासवान ने आज सुबह बेहद भावनात्मक ट्वीट में लिखा है कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा बेटा चिराग मेरे साथ है और मेरी सेवा कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चाबंदी में लगे चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का समर्थन मिल गया है.रामविलास पासवान ने लिखा है कि मेरा ख्याल रखने के साथ-साथ पार्टी के प्रति चिराग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं.मुझे विश्वास है कि अपनी युवा सोच से चिराग पार्टी और बिहार को नई ऊंचाइयों तक के ले जाएंगे.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में राजग के बीच लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की वजह से घमासान मचा हुआ है. नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चाबंदी में लगे चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का समर्थन मिल गया है.

राजग में जारी गतिरोध के बीच रामविलास पासवान ने कहा है कि वह लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के हर फैसले के साथ मजबूती से खडे़ हैं. पिछले दिनों मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के एक बडे़ अस्पताल में भर्ती हुए रामविलास पासवान ने आज सुबह बेहद भावनात्मक ट्वीट में लिखा है कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा बेटा चिराग मेरे साथ है और मेरी सेवा कर रहा है.

पार्टी से लेकर परिवार तक के हर फैसले में मैं अपने चिराग के साथ खड़ा हूं. रामविलास पासवान ने लिखा है कि मेरा ख्याल रखने के साथ-साथ पार्टी के प्रति चिराग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं. मुझे विश्वास है कि अपनी युवा सोच से चिराग पार्टी और बिहार को नई ऊंचाइयों तक के ले जाएंगे.

एक अन्य ट्वीट में रामविलास पासवान ने लिखा है कि देश जब कोरोना का हाल से गुजर रहा था. उस वक्त उनकी तबीयत खराब थी, लेकिन देश के हर कोने में खाद्य सामग्री समय पर पहुंचे, इसके लिए वह अस्पताल नहीं गये.

आखिरकार जब हालात में सुधार नहीं हुआ तो बेटे चिराग के कहने पर रामविलास पासवान अस्पताल में भर्ती हुए. मुझे ख़ुशी है कि इस समय मेरा बेटा चिराग मेरे साथ है और मेरी हर सम्भव सेवा कर रहा है. रामविलास पासवान ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपनों के बीच वापस आ जाएंगे.

इसबीच, रामविलास पासवान के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है. लोकसभा चुनाव के समय ही रामविलास पासवान ने पार्टी की कमान चिराग पासवान को सौंप दी थी और तभी से चिराग ही पार्टी की नीतियां तय करते हैं.

चिराग पासवान ने लगातार जदयू के खिलाफ मोर्चा खोल रखे हैं. नीतीश कुमार की नीतियों के उलट चिराग ने अपनी पार्टी की तरफ से चुनावी एजेंडा सामने रखा है. ऐसे वक्त में रामविलास पासवान का चिराग के लिए यह समर्थन सियासी मायने रखता है. सूत्रों के अनुसार 15 सितमबर को पार्टी की संसदीय दल की बैठक में चिराग पासवान अपना फाइनल फैसला सूना देंगे. उस दिन ये तय हो जाएगा कि वो एनडीए के साथ बने रहेंगे या अकेले चुनाव मैदान में उतरेंगे.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनारामविलास पासवानचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा