लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election: जीतन राम मांझी ने किया LJP पर हमला, पोस्टर जारी, तेजस्वी और चिराग के खिलाफ खोला मोर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2020 18:32 IST

मांझी लगातार अब तेजस्वी यादव और चिराग पासवान पर हमला बोल रहे हैं. मांझी की पार्टी हम ने आज तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पटना की सड़कों पर पोस्टरबाजी की है.

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव के ऊपर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि सरकारी नौकरी है दलितों का अधिकार मत विरोध करो जंगल राज के युवराज.एनडीए के सभी दलों के नेता पोस्टर पर चिपकाए गए, मगर लोजपा के किसी भी नेता का चेहरा इस पोस्टर पर दिखाई नहीं देता है. इस पोस्टर के जरिेय मांझी की पार्टी ने चिराग पासावान को आउट कर दिया है.

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर अब पूरी तरह सियासी दरबार सज गया है. इस साल के शुरुआत से ही बिहार में जो पोस्टर वार शुरू हुआ था उसने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है.

महागठबंधन से मोह भंग होने के बाद एनडीए में शामिल हुए मांझी अपनी भूमिका बखूबी निभाने लगे हैं. वह लगातार चिराग पासवान के खिलाफ बयानों के तीर चला रहे हैं. लेकिन अब जदयू ने भी लोजपा की हैसियत बतानी शुरू कर दी है. दरअसल, मांझी को इस बात का पहले से पता था कि एनडीए में शामिल होने के बाद उनकी भूमिका क्या होगी.

इसलिए मांझी नीतीश कुमार की ढाल बनकर खडे़ हो गए हैं. मांझी लगातार अब तेजस्वी यादव और चिराग पासवान पर हमला बोल रहे हैं. मांझी की पार्टी हम ने आज तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पटना की सड़कों पर पोस्टरबाजी की है. जिसमें तेजस्वी यादव के ऊपर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि सरकारी नौकरी है दलितों का अधिकार मत विरोध करो जंगल राज के युवराज.

खास बात यह है कि इसमें एनडीए के सभी दलों के नेता पोस्टर पर चिपकाए गए, मगर लोजपा के किसी भी नेता का चेहरा इस पोस्टर पर दिखाई नहीं देता है. इस पोस्टर के जरिेय मांझी की पार्टी ने चिराग पासावान को आउट कर दिया है.

पहले भी मांझी की पार्टी ने जो पोस्टरबाजी की थी, उससे लोजपा को पोर्टी के पोस्टर में जगह नहीं दी गई थी. मांझी लगातार चिराग और पासवान पर अटैक कर रहे हैं. ऐसे में अब यह देखना है कि मांझी को लेकर कौन पहले मोर्चा खोलता है?

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाजीतन राम मांझीचिराग पासवानतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा