लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः राजनीति जंग तेज, राबड़ी देवी का हमला, याद करो इस निर्दयी सुशासनी सरकार का गर्भाशय घोटाला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2020 16:41 IST

राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘याद करो इस निर्दयी सुशासनी सरकार का गर्भाशय घोटाला. इन दरिंदों ने मांओं की कोख भी नहीं छोड़ी. क्या ऐसे अमानवीय लोगों को सत्ता में रहने का अधिकार है?” उन्होंने बकायदा पोस्टर भी शेयर किया है और राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने के लिए कोरोना और बाढ़ से हटकर अलग मामला उठाया है. उल्लेखनीय है कि 2012 में अवैध रूप से महिलाओं का गर्भाशय निकाले जाने मामला उजागर हुआ था.नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत अनियमितता किये जाने की बात उजागर हुई थी.

पटनाः कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जैसे- जैसे जोर पकड़ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में भी हलचल तेज होती जा रही है.

विधानसभा चुनाव में हर पार्टी अपना एजेंडा सेट करने में लगी है. चुनावी समर में उतरने से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी भी अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है. विपक्ष कभी कोरोना तो कभी बाढ़ को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है. आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने के लिए कोरोना और बाढ़ से हटकर अलग मामला उठाया है. 

राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘याद करो इस निर्दयी सुशासनी सरकार का गर्भाशय घोटाला. इन दरिंदों ने मांओं की कोख भी नहीं छोड़ी. क्या ऐसे अमानवीय लोगों को सत्ता में रहने का अधिकार है?” उन्होंने बकायदा पोस्टर भी शेयर किया है और राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

उल्लेखनीय है कि 2012 में अवैध रूप से महिलाओं का गर्भाशय निकाले जाने मामला उजागर हुआ था. नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत अनियमितता किये जाने की बात उजागर हुई थी. इस पर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित महिलाओं को मुआवजा दिलाने की पहल की थी. बाद में राज्य सरकार ने पीड़ित महिलाओं को मात्र 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की थी. अब इस मुद्दे को एकबार फिर से राबड़ी देवी ने हवा देने का प्रयास किया है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०आरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा