लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः खींचतान जारी, जदयू ने कहा-समय पर इलेक्शन, तेजस्वी यादव बोले-नहीं होने दूंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2020 18:38 IST

वार, पलटवार का दौर जारी है. जदयू ने अब और राजनीतिक दलों पर पलटवार किया है, जो चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे हैं. इस तरह से बिहार में समय पर विधानसभा चुनाव हो या नहीं इसे लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण को देखते हुए विधानसभा चुनाव स्थगित कर दिए जाएं जबकि जदयू को यह बात नागवार गुजर रही है. विधानसभा चुनाव परंपरागत तरीके से कराए जाने की बात तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कही है. जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने विधानसभा चुनाव स्थगित किए जाने की संभावना हो पर एतराज जताया है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को वक्त पर कराने के लिए राजनीतिक दलों में तकरार जारी है. एक ओर जहां बिहार में हर कीमत पर वक्त पर विधानसभा चुनाव कराने को तैयार जदयू इससे पीछे हटने को तैयार नही है, वहीं, राजद इसे टालने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

ऐसे में वार, पलटवार का दौर जारी है. जदयू ने अब और राजनीतिक दलों पर पलटवार किया है, जो चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे हैं. इस तरह से बिहार में समय पर विधानसभा चुनाव हो या नहीं इसे लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है. 

दरअसल, कई विपक्षी दल आयोग से यह मांग कर रहे हैं कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए विधानसभा चुनाव स्थगित कर दिए जाएं जबकि जदयू को यह बात नागवार गुजर रही है. जबकि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खूंटा गाड़ दिया है.

विधानसभा चुनाव परंपरागत तरीके से कराए जाने की बात तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कही

विधानसभा चुनाव परंपरागत तरीके से कराए जाने की बात तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कही है. वहीं, जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने विधानसभा चुनाव स्थगित किए जाने की संभावना हो पर एतराज जताया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के बीच साउथ कोरिया, पोलैंड और सिंगापुर में चुनाव कराए गए हैं.

इन देशों में रिकॉर्ड 68 फीसदी तक वोटिंग हुई है, तो बिहार में चुनाव क्यों नहीं कराए जा सकते हैं? त्यागी ने कहा है कि श्रीलंका और बुरुंडी के साथ-साथ कई अन्य देशों में चुनावी प्रक्रिया का दौर जारी है. अमेरिका जैसे देश में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है.

उन्होंने कहा है कि अमेरिका में 6 राज्यों के अंदर चुनाव के लिए मतदान का काम पूरा हो चुका है. राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. ऐसे में बिहार में चुनाव क्यों नहीं कराया जा सकता? इस बीच, तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कोरोना के कारण लोग परेशान हैं.

बडे़ से बडे़ अधिकारियों की मौत अस्पताल के चौखट पर हो रही है

बडे़ से बडे़ अधिकारियों की मौत अस्पताल के चौखट पर हो रही है, लेकिन बावजूद इसके सरकार चुनाव पर टकटकी गड़ाए बैठी है कि चाहे जो भी हो चुनावों के तो परंपरागत तरीके से ही होंगे. उन्होंने कहा है कि जब कोरोना काल से कोई खतरा नहीं है, तो परंपरागत चुनाव कराने में क्या हर्ज है? अगर वाकई कोरोना काल से लोगों को डर है तो फिर चुनाव का सवाल ही पैदा नहीं होता है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार में एक बार फिर से लॉक डाउन की घोषणा की गई है. हालात बताते हैं कि कोरोना संक्रमण में बिहार की जनता को कितना सुरक्षित कर दिया है? लेकिन इसके बावजूद सरकार सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश कर रही है कि सरकार चाहे जितने भी कोशिश कर ले लेकिन चुनाव को लेकर स्टैंड तहे दिल से एक ही है.

वहीं ,जानकारों की अगर मानें तो जदयू को यह लग रहा है कि कहीं कोरोना का हाल का हवाला देकर बिहार में विधानसभा चुनाव स्थगित ना कर दिया जाए अगर ऐसा हुआ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी चली जाएगी और बिहार में राष्ट्रपति शासन लग सकता है.

यही वजह है कि जदयू अब खुलकर और राजनीतिक दलों पर हमला बोल रहा है, जो चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे हैं. शायद यही कारण है कि त्यागी ने कहा है कि जिन्हें हार का डर है, वहीं चुनाव को स्थगित करने की बात कर रहे हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारपटनानीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा