लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार और चिराग पासवान में ठनीः सीएम पर LJP सांसद का हमला, जदयू ने कहा-जिस डाल पर बैठते हैं उसे ही काटते हैं 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2020 16:06 IST

नीतीश कुमार को कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी की सलाह पर लोजपा ने कहा है कि हम तो पहले से ही यह मांग करते रहे हैं कि कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए. लोजपा ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा है कि पूर्व से ही यह मांग लोक जनशक्ति पार्टी करती आई है कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की आवश्यकता है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार टेस्टिंग बढ़ाएगी ताकि बिहार को कोरोना से सुरक्षित किया जा सके. लोजपा के इस ट्वीट को चिराग पासवान ने रिट्वीट किया है.चिराग पासवान कालिदास हैं, जिस डाल पर बैठते है उसी को काटते हैं. उन्होंने कहा कि चिराग का कहीं पर निगाहें और कही पर निशाना है.जदयू सांसद ने कहा कि बिहार में आज 83 हजार टेस्ट हो रहे, तीन दिन में जांच की संख्या बढ़कर एक लाख तक पहुंच जाएगी.

पटनाः लोजपा सांसद चिराग पासवान कोरोना के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई भी मौका गंवा नहीं रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार में बिहार सहित कुछ राज्‍यों में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने पर बल दिया था.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी की सलाह पर लोजपा ने कहा है कि हम तो पहले से ही यह मांग करते रहे हैं कि कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए. लोजपा ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा है कि पूर्व से ही यह मांग लोक जनशक्ति पार्टी करती आई है कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की आवश्यकता है.

अब प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप कर सुझाव देने के बाद आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि बिहार सरकार टेस्टिंग बढ़ाएगी ताकि बिहार को कोरोना से सुरक्षित किया जा सके. लोजपा के इस ट्वीट को चिराग पासवान ने रिट्वीट किया है.

वरिष्ठ नेता और सांसद ललन सिंह ने चिराग पासवान को कालिदास की संज्ञा दे दी

इसके बाद जदयू के वरिष्ठ नेता और सांसद ललन सिंह ने चिराग पासवान को कालिदास की संज्ञा दे दी है. उन्होंने कहा है कि चिराग पासवान कालिदास हैं, जिस डाल पर बैठते है उसी को काटते हैं. उन्होंने कहा कि चिराग का कहीं पर निगाहें और कही पर निशाना है.

ललन सिंह ने कहा कि चिराग पासवान विपक्ष की भूमिका निभा रहे. निंदक जितना नजदीक रहे उतना अच्छा है. जदयू सांसद ने कहा कि बिहार में आज 83 हजार टेस्ट हो रहे, तीन दिन में जांच की संख्या बढ़कर एक लाख तक पहुंच जाएगी.

जदयू महासचिव केसी त्यागी ने भी चिराग पासवान पर हमला किया था

नीतीश कुमार काम करने में विश्वास रखते हैं. इससे पहले जदयू महासचिव केसी त्यागी ने भी चिराग पासवान पर हमला किया था. उन्होंने कहा था लोजपा हमारी सहयोगी नहीं रही हम लंबे वक्त से भाजपा के साथ रहे हैं. यहां उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान लगातार मुख्यमंत्री नीतीश पर हमलावर हैं.

वे अब तक कई दफे अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं. साथ ही नीतीश सरकार के कामों पर सवाल भी खडे़ करते रहे हैं. वे एक बार फिर से कोरोना जांच की संख्या को लेकर बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.

लेकिन अब जदयू ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है. चिराग पासवान के हमलाबर रुख को देखते हुए जदयू सांसद ललन सिंह ने भी चुप्पी तोडते हुए तीखा हमला किया है. यहां बता दें कि जदयू सांसद ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं. ऐसे में उनके इस बयान का अब सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाबिहार में कोरोनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमारचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा