लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election 2020: लालू परिवार पर हमला, लिखा जा रहा है- 'एक ऐसा परिवार, जो बिहार पर भार' 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2020 16:58 IST

चुनाव से पहले जदयू और राजद के बीच सियासत की जंग तेज हो गई है और न सिर्फ सोशल मीडिया पर यह लड़ाई लड़ी जा रही है बल्कि पोस्टरों और बैनरों के जरिए भी एक-दूसरे पर हमला किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देलालू परिवार पर हमला करते हुए एक ओर पोस्टर पटना की सड़कों पर दिखने लगा है. लालू परिवार पर गढ़ा नारा 'एक ऐसा परिवार, जो बिहार पर भार' चर्चा में आ गया है. खास बात यह कि ऐसी एक होर्डिंग राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बंगले के पास भी लगा दिया गया है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत की तपिश लगातार तेज हो रही है. चुनावी अखाडे़ में उतरने के लिए अब हर सियासी दल पूरी तरह से तैयार है.

बयानों के साथ साथ इस साल के शुरुआत से जो पोस्टरवार शुरू हुआ है, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है. लालू परिवार पर हमला करते हुए एक ओर पोस्टर पटना की सड़कों पर दिखने लगा है. चुनाव से पहले जदयू और राजद के बीच सियासत की जंग तेज हो गई है और न सिर्फ सोशल मीडिया पर यह लड़ाई लड़ी जा रही है बल्कि पोस्टरों और बैनरों के जरिए भी एक-दूसरे पर हमला किया जा रहा है.

लालू परिवार पर गढ़ा नारा 'एक ऐसा परिवार, जो बिहार पर भार' चर्चा में आ गया है. इसी नारे के साथ मंगलवार को भी एक नयी होर्डिंग लगाई गई है. इसमें लालू परिवार को 'लूट एक्‍सप्रेस' पर सवार दिखाया गया है. खास बात यह कि ऐसी एक होर्डिंग राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बंगले के पास भी लगा दिया गया है.

इस तरह से पटना में कई जगहों पर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लालू परिवार को बिहार पर भार बताया गया है. पोस्टर में लिखा है हत्या लूट अपहरण भ्रष्टाचार एक परिवार बिहार पर भार. इस पोस्टर में लालू यादव और तेजस्वी यादव एक बस पर खडे़ हैं, जिसे लूट एक्सप्रेस बताया गया है. बस में तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती बैठी नजर आ रही हैं.

इस पोस्टर में लालू और तेजस्वी को लूट एक्सप्रेस का संचालक बताया गया है. इस पोस्टर के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि लालू और तेजस्वी लूट एक्सप्रेस को संचालित कर रहे हैं और गाड़ी के अंदर उनके परिवार के लोग इस गाड़ी में बैठे हुए हैं. इस पोस्टर पर लिखा है एक परिवार बिहार पर भार. दूसरी तरफ एक मजदूर की तस्वीर है. कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक पोस्टर लगाया गया था, जिसके जरिए पूरे लालू परिवार को बिहार पर भार बताया गया था.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनालालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा