लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election 2020: कुछ लोग परिवार के भलाई में, हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार, सीएम नीतीश का लालू यादव पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2020 15:12 IST

नीतीश कुमार से सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग केवल सोशल मीडिया पर ही एक्टिव रहते हैं. केवल ट्वीट कर कुछ भी कहते रहते हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देसूबे में स्वास्थ्य सेवा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले और अब बहुत अंतर हुआ है. नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग परिवार के भलाई में ही लगे रहते हैं, हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार है.मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों को बिहार में क्या हो रहा है न जानते हैं और न ही जानने की कोशिश ही करते हैं.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू परिवार पर बड़ा हमला किया. सूबे में स्वास्थ्य सेवा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले और अब बहुत अंतर हुआ है.

बिहार में कई योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग परिवार के भलाई में ही लगे रहते हैं, हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार है. नीतीश कुमार से सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग केवल सोशल मीडिया पर ही एक्टिव रहते हैं. केवल ट्वीट कर कुछ भी कहते रहते हैं. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों को बिहार में क्या हो रहा है न जानते हैं और न ही जानने की कोशिश ही करते हैं. उन्होनें कहा कि बिहार में स्वास्थ्य से लेकर भवन निर्माण, पुलिस विभाग समेत तमाम महकमों में काम किया गया है. लेकिन किसी को ये सब पता नहीं हैं. बस केवल ट्वीट कर बोलना जानते हैं. लेकिन बिहार की जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है. जनता सरकार के विकास का सारा काम देख रही है.

कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी इशारों में हमला बोला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी इशारों में हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में कुछ लोग परिवारवाद में लगे रहते हैं. उन्हें केवल अपने बेटा-बेटी और परिवार से ही लेना-देना है, केवल परिवार का भला करना ही जानते हैं. बिहार की जनता से कोई लेना देना नहीं है.

उन्होंने कहा कि पूरा बिहार हमारा परिवार है और हम दिन रात सूबे की भलाई के लिए ही काम करते हैं. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम तो चाहते हैं लोग बोलने वालों से पूछें कि पहले हेल्थ सेवा की क्या स्थिति थी. उनके राज में 39 लोग अस्पताल जाते थे, आज 10 हजार लोग साल भर में जा रहे हैं. जब इन लोगों का राज-पाट था तो शिशु मृत्यु दर थी उसमें भी अब भारी कमी आई है. 

एक दिन में एक लाख 94 हजार से अधिक जांच हुए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाम लिये बगैर कहा कि कुछ से कुछ बोलने वाले अब जाने ले कि बिहार ने कोरोना जांच में रिकार्ड बनाया है. एक दिन में एक लाख 94 हजार से अधिक जांच हुए हैं. अब क्यों नहीं बोल रहे? पहले तो कुछ से कुछ बोल रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि किसी को मजबूरी में इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पडे, हम इसके लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने पिछले साल पटना जलजमाव पर बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों की आदत है आलोचना करना, दूसरे शहर में पानी आती है तो चर्चा नहीं होती है.

पटना में आग थोड़ा भी पानी आ गया तो चर्चा होती है. चर्चा करने वाले चर्चा करते रहे. हम सेवा में विश्वास करते हैं. सबके सहयोग से बिहार विकसित राज्य बनेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता आगे मौका देगी तो काम करते रहेंगे, जनता मालिक है. विपक्ष पर अटैक करते हुए कहा कि बोलने से कुछ नहीं होता है. लालू परिवार पर हमला जारी रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अपना समय भूल गए क्या, मौका मिला तो क्या किए थे?

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनालालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारराबड़ी देवीतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा