लाइव न्यूज़ :

लालू के लाल तेजप्रताप ने दी ससुर चंद्रिका राय को चुनौती, पत्नी ऐश्वर्या पर कहा-मेरे पास बहुत सारे वीडियो क्लिप, मैं सब दिखा दूंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2020 17:41 IST

ससुर को चुनौती देते हुए कहा कि वह चंद्रिका राय से कहीं भी फरिया लेंगे. उन्होंने कहा कि अगर चंद्रिका राय को उनसे फरियाना है तो आकर फरिया लें. इतना ही नहीं उन्होंने इतना तक कह दिया कि वो किसी चंद्रिका राय 'फंद्रिका' राय को नहीं जानते हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी ऐश्वर्या राय और ससुर चंद्रिका राय के ऊपर करारा हमला बोलते हुए कहा कि वह चंद्रिका राय से कहीं भी फरिया लेंगे. तेजप्रताप यादव ने कहा कि हिम्मत है तो चंद्रिका राय आएं मेरे गेट पर फरिया लें. जनता चंद्रिका राय को नहीं बल्कि लालू यादव को चाहती है. जदयू के भी कई विधायक उनके संपर्क में हैं. आने वाले 4-5 दिनों में राजद भी अपना दम दिखा देगी.

पटनाः पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के जदयू में जाने के बाद अब तेजप्रताप यादव ने अपने ससुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि चंद्रिका राय की मेरे सामने खडे़ होने की औकात नहीं है.

उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और ससुर चंद्रिका राय के ऊपर करारा हमला बोलते हुए कहा कि वह चंद्रिका राय से कहीं भी फरिया लेंगे. लालू के लाल ने अपने ही ससुर को चुनौती देते हुए कहा कि वह चंद्रिका राय से कहीं भी फरिया लेंगे. उन्होंने कहा कि अगर चंद्रिका राय को उनसे फरियाना है तो आकर फरिया लें. इतना ही नहीं उन्होंने इतना तक कह दिया कि वो किसी चंद्रिका राय 'फंद्रिका' राय को नहीं जानते हैं. 

तेजप्रताप यादव ने कहा कि हिम्मत है तो चंद्रिका राय आएं मेरे गेट पर फरिया लें. जनता चंद्रिका राय को नहीं बल्कि लालू यादव को चाहती है. हिम्मत है तो वो मेरे सामने आएं. ससुर चंद्रिका राय समेत राजद पार्टी छोडकर जाने वाले 6 विधायकों को लेकर उन्होंने कहा कि जदयू के भी कई विधायक उनके संपर्क में हैं. आने वाले 4-5 दिनों में राजद भी अपना दम दिखा देगी.

पार्टी छोड़कर जाने से राजद को कोई फर्क नहीं पडता है. पत्नी ऐश्वर्या के चुनाव लड़ने की खबर पर उन्होंने कहा कि जिसको जहां से लड़ना है, चुनाव लडे़, उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं है. मामला फिलहाल न्यायालय में चल रहा है. उसी समय ऐश्वर्या से हमारा संबंध खत्म हो गया था.

मैं नारी का सम्मान करता हूं. तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर आगे कहा कि ससुराल पक्ष के लोग हर तरह से कमजोर हैं. मेरे पास सारे साबुत हैं. मेरे पास बहुत सारे वीडियो क्लिप है. मैं वो सब वीडियो क्लिप दिखा दूंगा.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारपटनालालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा