लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election 2020: कल से बिहार दौरे पर नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कर सकते हैं मुलाकात

By भाषा | Updated: September 10, 2020 21:28 IST

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुका है। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के सह-संयोजक संजय मयूख ने एक बयान में कहा कि इस दौरे में नड्डा प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान उनकी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मुलाकात हो सकती है। नड्डा के साथ पार्टी महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी राज्य के दौरे पर रहेंगे।बिहार में भाजपा और जदयू के अलावा राजग का तीसरा घटक दल रामविलास पासवान के नेतृत्व वाला लोक जनशक्ति पार्टी है।

नई दिल्ली/पटनाः भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार से दो दिनों के बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मुलाकात हो सकती है।

बिहार में अक्टूबर-नवम्बर महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं और इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुका है। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के सह-संयोजक संजय मयूख ने एक बयान में कहा कि इस दौरे में नड्डा प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।

वह प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक को भी संबोधित करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान नड्डा नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे, पार्टी के एक नेता ने कहा कि इसकी संभावना है। नड्डा के साथ पार्टी महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी राज्य के दौरे पर रहेंगे।

बिहार में भाजपा और जदयू के अलावा राजग का तीसरा घटक दल रामविलास पासवान के नेतृत्व वाला लोक जनशक्ति पार्टी है। लोजपा और जदयू के बीच संबंधों में पिछले कुछ महीनों से तनातनी चल रही है। नड्डा शुक्रवार शाम पांच बजे पटना पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में वह चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे और पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

अगले दिन शनिवार को वह प्रदेश भाजपा कार्यालय से ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे और ‘आत्मनिर्भर रथ' को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। नड्डा दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादक एवं मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे एवं उनके साथ विचार विमर्श करेंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के पद्मश्री किसान चाची के गांव इब्राहिमपुर (सरैया के निकट) भी जाएंगे तथा वहां लीची कृषक एवं महिला किसानों के साथ बैठक करेंगे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डापटनाबिहार विधान सभा चुनाव २०२०नीतीश कुमारलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा