लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा के आत्मनिर्भर बिहार कैंपेन पर नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा- पहले भाजपा खुद को बिहार में बनाये आत्मनिर्भर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2020 20:10 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरी बात- बिहार में 15 वर्ष शासन करने के बाद इन लोगों को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ है कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है.

Open in App
ठळक मुद्देयहां बता दें कि पिछले काफी समय से भाजपा का जदयू के साथ गठबंधन है. पहले पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा देकर आत्मनिर्भर बना दिजीए.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में भाजपा आत्मनिर्भर बिहार कैंपेन की शुरूआत कर दी है. लेकिन इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया और कहा कि पहले तो अपने पार्टी को आत्मनिर्भर बनाएं. उसके बाद ही बिहार के बारे में सोचे.

तेजस्वी यादव ने इसको लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में भाजपा 24 साल से उधार के चेहरे पर निर्भर है. पहले खुद आत्मनिर्भर हो जाए, उसके बाद बिहार के लिए इस दिशा में काम करे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने आत्मनिर्भर बिहार के बारे में बात की है. वह कितना हास्यास्पद कैम्पेन है? मैं उनको सलाह देना चाहूंगा कि बिहार में भाजपा तो पहले आत्मनिर्भर हो जाए. 24 साल से उधार के चेहरे पर निर्भर है.

वह चेहरा जिसने 2013 में भाजपा के साथ विश्वासघात कर जनादेश का अपमान किया. यहां बता दें कि पिछले काफी समय से भाजपा का जदयू के साथ गठबंधन है. बिहार में एनडीए गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ता है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरी बात- बिहार में 15 वर्ष शासन करने के बाद इन लोगों को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ है कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है. ऊपर से नीचे दिल्ली से पटना तक इनकी सरकार है फिर भी क्यों नहीं आत्मनिर्भर बन पाया? पहले पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा देकर आत्मनिर्भर बना दिजीए.

जैसे विगत 2014 चुनाव में इन्होंने वादा किया था कि हमारी सरकार आने पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे और 2015 चुनाव में वादा किया था हमारी सरकार आने पर फ्री स्कूटी और दो साल तक पेट्रोल भी देंगे, लेकिन कुछ नहीं दिया. ऐसे ही ये बिहार को आत्मनिर्भर बनाएंगे. बिहारी बेवकूफ नहीं है.

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा