लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा का खट्टर सरकार पर हमला, कहा- लॉकडाउन के उसने किसान विरोधी कई फैसले लिए

By भाषा | Updated: June 2, 2020 05:16 IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है और हरियाणा में सरसों तथा चना की खरीद में घोटाला के साथ ही शराब घोटाला होने की भी खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि विपक्ष ने राज्य की भाजपा-जजपा सरकार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन दिया लेकिन उसके "जनविरोधी" फैसलों को लेकर उसका विरोध करना पड़ा।हुड्डा ने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी कई फैसले किए और इसकी शुरुआत लॉकडाउन अवधि में गेहूं और सरसों की खरीद में कई नए मापदंडों को शामिल करने से हुयी।

कुरूक्षेत्रः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि विपक्ष ने राज्य की भाजपा-जजपा सरकार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन दिया लेकिन उसके "जनविरोधी" फैसलों को लेकर उसका विरोध करना पड़ा। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विपक्ष ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन दिया था, लेकिन इस मुश्किल अवधि के दौरान भी सरकार ने कुछ जनविरोधी और किसान विरोधी फैसले किए और हमें उनका विरोध करना पड़ा।" 

हुड्डा ने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी कई फैसले किए और इसकी शुरुआत लॉकडाउन अवधि में गेहूं और सरसों की खरीद में कई नए मापदंडों को शामिल करने से हुयी। इससे खरीद में परेशानी हुयी और राज्य के कुछ प्रखंडों में धान की बुवाई पर प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर वैट दर में वृद्धि की है। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के दबाव और किसानों के विरोध के मद्देनजर सरकार ने धान की बुवाई पर लगाए प्रतिबंधों को आंशिक रूप से वापस ले लिया। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को किसानों को गेहूं और गन्ने के बकाए का तुरंत भुगतान करना चाहिए और राज्य के कुछ हिस्सों में हाल में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। 

हुड्डा ने आरोप लगाया कि देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है और हरियाणा में सरसों तथा चना की खरीद में घोटाला के साथ ही शराब घोटाला होने की भी खबर है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में निष्पक्ष जांच तो दूर की बात है, सरकार अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि जांच किससे करायी जाए। 

हुड्डा ने दावा किया कि स्थिति ऐसी है कि पुराने घोटाले की जांच शुरू होने से पहले ही एक नया घोटाला सामने आ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमाने दाम पर शराब बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने कीमतों में 10 रुपये से 50 रुपये प्रति बोतल की बढ़ोतरी की है, लेकिन ठेकेदार 200 से 400 रुपये प्रति बोतल तक ज्यादा ले रहे हैं। शराब की दुकानों ने रेट लिस्ट नहीं लगाई है और न ही ग्राहकों को कोई बिल दिया जाता है। हुड्डा ने राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या पर भी चिंता व्यक्त की।

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणामनोहर लाल खट्टरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा