महुआ मोइत्रा के अनुरोध पर TMC विधायक देबश्री रॉय से मुलाकात करने के लिए तैयार हुये दिलीप घोष, भाजपा में होना चाहती हैं शामिल

By भाषा | Published: September 6, 2019 02:16 AM2019-09-06T02:16:35+5:302019-09-06T02:16:35+5:30

देबश्री रॉय भाजपा में शामिल होना चाहती हैं। देबश्री रॉय दो बार तृणमूल कांग्रेस की ओर से विधायक रह चुकी हैं। पिछले सप्ताह देबश्री रॉय पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष से यहां उनके आवास पर मिलने का असफल प्रयास किया था।

Bengal BJP Chief Dilip Ghosh says Agreed to Meet TMC MLA Debashree Roy on Mahua Moitra's Request | महुआ मोइत्रा के अनुरोध पर TMC विधायक देबश्री रॉय से मुलाकात करने के लिए तैयार हुये दिलीप घोष, भाजपा में होना चाहती हैं शामिल

महुआ मोइत्रा के अनुरोध पर TMC विधायक देबश्री रॉय से मुलाकात करने के लिए तैयार हुये दिलीप घोष, भाजपा में होना चाहती हैं शामिल

Highlightsदेबश्री रॉय 14 अगस्त को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय गयी थी। दिलीप घोष ने हाल ही में कहा था कि उन्हें रॉय के पार्टी में शामिल होने पर कोई आपत्ति नहीं है।

 पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के अनुरोध पर तृणमूल विधायक देबश्री रॉय से मिलने के लिए सहमत हुए। हालांकि, मोइत्रा ने इस दावे से इनकार किया कि यह राजनीति से प्रेरित है।

भाजपा में शामिल होना चाह रही दो बार की तृणमूल कांग्रेस विधायक देबश्री रॉय ने पिछले सप्ताह यहां भगवा पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष से यहां उनके आवास पर मिलने का असफल प्रयास किया था।

रॉय घोष से मुलाकात नहीं कर सकी थी क्योंकि वह उस समय घर पर नहीं थे। रॉय 14 अगस्त को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय गयी थी।

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए, घोष ने दावा किया कि वह मोइत्रा के अनुरोध करने पर रॉय से मिलने के लिए सहमत हुए। घोष ने हाल ही में कहा था कि उन्हें रॉय के पार्टी में शामिल होने पर कोई आपत्ति नहीं है।

Web Title: Bengal BJP Chief Dilip Ghosh says Agreed to Meet TMC MLA Debashree Roy on Mahua Moitra's Request

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे