लाइव न्यूज़ :

TMC के कार्यकर्ताओं को चौराहा पर निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा जायेगा: बंगाल BJP प्रमुख का विवादित बयान

By भाषा | Updated: September 6, 2020 20:10 IST

दिलीप घोष ने कहा, ‘‘यह भाजपा है जो राज्य में बदलाव लाने के लिए लड़ रही है और 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी है, बंगाल में जब तक बदलाव नहीं आ जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता लोगों के बच्चों की शिक्षा का पैसा लूट रहे हैं।दिलीप घोष ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं। दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।

कोलकाता: भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटा जाएगा। इस पर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी। घोष ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस बल के कर्मियों का एक समूह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहा है और इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जायेगा।

उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में पराजय होगी। चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा जाएगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता ‘‘लोगों के बच्चों की शिक्षा का पैसा लूट रहे हैं।’’

घोष ने कहा, ‘‘कुछ पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।’’ उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हर सुबह, हमें हिंसा और हत्या की खबर मिलती है। क्या इसलिए लोगों ने सरकार बदली थी?" तृणमूल कांग्रेस ने ‘परिवर्तन’ का नारा दिया था और 2011 में पश्चिम बंगाल में माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के 34 साल के शासन को खत्म कर सत्ता में आई थी।

घोष ने कहा, ‘‘यह भाजपा है जो राज्य में बदलाव लाने के लिए लड़ रही है और 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी है, बंगाल में जब तक बदलाव नहीं आ जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।’’ जूतों से पीटने के घोष के बयान पर आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उनमें हिम्मत है, तो पहले मुझे जूतों से पीट कर दिखाये, मैं उन्हें चुनौती देता हूं।’’ उन्होंने भाजपा नेता को ‘‘अशिक्षित और असभ्य’’ बताया। भाषा देवेंद्र सुभाष सुभाष

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा