लाइव न्यूज़ :

अजय भट्ट की जगह बंशीधर भगत होंगे उत्तराखंड के नए भाजपा अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में

By भाषा | Updated: January 16, 2020 16:21 IST

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पार्टी के केंद्रीय प्रेक्षक और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भगत का पद पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ। भगत पूर्व में प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभट्ट दिसंबर 2015 में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बने थे और उनका कार्यकाल दिसंबर 2018 में समाप्त हो गया था। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भी पार्टी ने पांचों सीटें अपने कब्जे में बरकरार रख प्रदेश में इतिहास बनाया था। 

कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत को बृहस्पतिवार को निर्विरोध उत्तराखंड प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। भगत (69) नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट से कार्यभार ग्रहण करेंगे जो पिछले साल अध्यक्ष पद का अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से सेवा विस्तार पर थे।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पार्टी के केंद्रीय प्रेक्षक और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भगत का पद पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ। भगत पूर्व में प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

दो साल बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए भगत ने कहा कि वह चुनावों में भाजपा की जोरदार विजय सुनिश्चित करने के लिए हर पार्टी कार्यकर्ता के मनोबल को बढ़ाएंगे।

भगत के अध्यक्ष चुने जाने के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पार्टी को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का बहुत फायदा मिलेगा। भगत ने 1975 में राजनीति में कदम रखा था, जब वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रभावित होकर जनसंघ में शामिल हुए थे।

भगत के पूर्ववर्ती भट्ट दिसंबर 2015 में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बने थे और उनका कार्यकाल दिसंबर 2018 में समाप्त हो गया था। हालांकि, उसके बाद उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। भट्ट की अगुवाई में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 में से 57 सीटों पर विजय हासिल कर सत्ता में आयी थी। इसके बाद 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भी पार्टी ने पांचों सीटें अपने कब्जे में बरकरार रख प्रदेश में इतिहास बनाया था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतअमित शाहरमेश पोखरियाल निशंकअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा