लाइव न्यूज़ :

अयोध्या के दलित परिवार को मुख्यमंत्री योगी की ओर से पहला प्रसाद मिला, जानिए मामला

By भाषा | Updated: August 6, 2020 19:41 IST

मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रसाद में लडडू, रामचरितमानस की प्रति और तुलसी की माला है। त्रिपाठी ने बताया कि राम जन्मभूमि पूजन का पहला प्रसाद महावीर हरिजन के यहां पहुंचा। ये वही महावीर हैं, जिनके घर मुख्यमंत्री योगी भी जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके घर भोजन करने गए थे।योगी की ‘अली-बजरंगबली’ टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रचार पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाये जाने के बाद योगी ने महावीर के घर भोजन किया था।महावीर ने कहा, ''मैं दलित हूं। मुख्यमंत्री ने पहला प्रसाद मुझे और मेरे परिवार को भेजा। मैं उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे याद रखा।''

अयोध्याः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजा गया प्रसाद सबसे पहले एक दलित परिवार को मिला।

मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रसाद में लडडू, रामचरितमानस की प्रति और तुलसी की माला है। त्रिपाठी ने बताया कि राम जन्मभूमि पूजन का पहला प्रसाद महावीर हरिजन के यहां पहुंचा। ये वही महावीर हैं, जिनके घर मुख्यमंत्री योगी भी जा चुके हैं।

उन्होंने बताया, ''यह वही दलित महाबीर का परिवार है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके घर भोजन करने गए थे।'' योगी की ‘अली-बजरंगबली’ टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रचार पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाये जाने के बाद योगी ने महावीर के घर भोजन किया था।

महावीर ने कहा, ''मैं दलित हूं। मुख्यमंत्री ने पहला प्रसाद मुझे और मेरे परिवार को भेजा। मैं उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे याद रखा।'' उन्होंने कहा , ‘‘यह हमारे लिए दोहरी खुशी की तरह है। पहली यह कि राम मंदिर का हमारा सपना पूरा हुआ है और दूसरी ये कि हमें पहला प्रसाद मिला।

हमें उम्मीद है कि अब राज्य में जातीय भेदभाव समाप्त होगा और हर कोई विकास तथा सबके कल्याण के बारे में सोचेगा।’’ संपर्क करने पर अयोध्या के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकाल के चलते भूमि पूजन के लिए काफी कम लोग आमंत्रित थे। अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एवं प्रशासन अधिक से अधिक लोगों तक प्रसाद वितरित कर रहा है। अयोध्या में मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहला प्रसाद महावीर के परिवार के पास भेजा गया । उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के लिए आमंत्रित सभी लोगों को चांदी का सिक्का भेंट किया गया है, जिस पर राम दरबार का चित्र और ट्रस्ट का लोगो अंकित है। 

 

टॅग्स :अयोध्याराम जन्मभूमिराम मंदिरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा