लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार, बीजेपी से छिनेगी सत्ताः सर्वे

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 6, 2018 22:55 IST

एबीपी न्यूज - सी वोटर के ओपिनियन पोल सर्वे में तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की दमदार वापसी हो रही है। तीनों राज्यों में बीजेपी के हाथ से सत्ता छिन जाने का दावा किया जा रहा है। 

Open in App

नई दिल्ली, 6 अक्टूबरः भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। इन चुनावों को 2019 लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिए एक राहत भरी खबर है जबकि बीजेपी के लिए यह खबर चिंता का सबब बन सकती है। एबीबी न्यूज - सी वोटर के ओपिनियन पोल सर्वे के मुताबिक बीजेपी शासित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सकती है। ये सर्वे 1 से 30 सितंबर के बीच किया गया।

छत्तीसगढ़ के लोकसभा की 11 और विधानसभा की 90 सीटों सीटों पर 9906 लोगों की राय ली गई है। राजस्थान में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 200 सीटों पर 7797 लोगों की राय ली गई है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 और विधानसभा की 230 सीटों पर 8493 लोगों की राय ली गई है।

मध्य प्रदेश का ओपिनियन पोलः-

कुल सीट- 230

बीजेपी- 41.5 %

कांग्रेस- 42.2 %

अन्य- 16.4 %

सर्वे के मुताबिक 230 सीटों वाले इस बड़े राज्य में कांग्रेस को 122 सीटें जबकि बीजेपी को 108 सीटें मिल सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में 15 साल के बाद कांग्रेस की जोरदार वापसी हो सकती है। 

छत्तीसगढ़ का ओपिनियन पोलः-

कुल सीट- 90

बीजेपी- 38.6%

कांग्रेस- 38.9 %

अन्य- 22.5 %

छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों में से कांग्रेस को 47 जबकि बीजेपी को 40 सीटें मिल सकती हैं।

राजस्थान का ओपिनियन पोलः-

कुल सीट- 200

बीजेपी- 34%

कांग्रेस- 50%

अन्य- 16%

200 सीटों वाले राजस्थान में कांग्रेस जबर्दस्त कमबैक कर सकती है। इसके मुताबिक कांग्रेस को 50% वोट शेयर जबकि बीजेपी को 34% वोट मिल सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस को 142 और बीजेपी को 56 सीटें मिलती दिख रही हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावमध्य प्रदेश चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा