त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में किसकी होगी सरकार, आज सुबह 8 बजे से मतगणना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 3, 2018 12:52 AM2018-03-03T00:52:19+5:302018-03-03T00:52:19+5:30

विधानसभा चुनाव नतीजे: त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट पड़े थे।

Assembly Election 2018:tripura, meghalaya, nagaland vote counting 3rd march in tight security | त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में किसकी होगी सरकार, आज सुबह 8 बजे से मतगणना

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में किसकी होगी सरकार, आज सुबह 8 बजे से मतगणना

नई दिल्ली, 3 मार्च;  पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। मतगणना को मद्देनजर रखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। त्रिपुरा विधानसभा के लिए 18 फरवरी को जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़ी पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजिए- विधानसभा चुनाव- 2018 कवरेज

चुनाव आयोग के मुताबिक तीनों राज्यों में 3 मार्च से मतगणना सुबह आठ बजे से आरंभ होगी। बता दें कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट पड़े थे। वहीं एक्जिट पोल के रूझानों के मुताबिक  इन तीनों राज्यों में इस बार भाजपा एक बड़ी ताकत के रूप में उभरने वाली है। कुछ  एक्जिट पोल में यह कहा गया है कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनेगी। गौरतलब है कि त्रिपुरा में 25 सालों से वाम मोर्चे की सरकार है।

2013 के  नागालैंड विधानसभा चुनावों में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को 38 सीटें मिली थी। एनपीएफ की सहयोगी एनपीएफ को 4 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में 8 सीटें आई थी जो 2008 के मुकाबले 15 सीट कम थी। एनपीएफ ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई।

त्रिपुरा में दो दशकों से ज्यादा समय से वामपंथी शासन है। सीपीएम नेता माणिक सरकार राज्य के मुख्यमंत्री हैं। सीपीएम राज्य में लगातार सात बार विधान सभा चुनाव जीत चुकी है। पार्टी को यकीन है कि वो आठवीं बार भी चुनावी जीत हासिल करेगी।

बता दें कि त्रिपुरा में इस बार 91 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं,  मेघालय में 67  और नागालैंड में 75 फीसदी वोटिंग हुई थी। मेघालय विधानसभा की 59 सीटों के लिए मतदान हुआ था। यहां 372 उम्मीदवार खड़े थे। नागालैंड में 60 सदस्यीय विधानसभा में 59 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। जिसके लिए 193 लोग मैदान में उतरे थे। वहीं, त्रिपुरा के 60 विधानसभा सीट के लिए 292 उम्मीदवार खड़े हैं।

English summary :
Counting of votes is going on in the three states of North-East that is Nagaland, Tripura and Meghalaya since eight o'clock in the morning. Get complete coverage related to assembly elections results 2018 in all 3 states - Assembly Elections 2018 Coverage live updates.


Web Title: Assembly Election 2018:tripura, meghalaya, nagaland vote counting 3rd march in tight security

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे