लाइव न्यूज़ :

विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस ने असम, छतीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष होंगे रोहन गुप्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 14:28 IST

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की।

Open in App
ठळक मुद्देअसम की रतनबारी से केशव प्रसाद रजक, जनिया से शमसुल हक, रंगपारा से कार्तिक कुर्मी एवं सोनारी से सुशील सोनी को टिकट दिया गया है।छत्तीसगढ़ की चित्रकूट सीट से राजमन बेंजम को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए असम की चार और छतीसगढ़ की एक सीट पर शनिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की। असम की रतनबारी से केशव प्रसाद रजक, जनिया से शमसुल हक, रंगपारा से कार्तिक कुर्मी एवं सोनारी से सुशील सोनी और छत्तीसगढ़ की चित्रकूट सीट से राजमन बेंजम को टिकट दिया गया है। 

कांग्रेस ने रूबी आर मनोहरन को नंगुनेरी विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने रूबी आर मनोहरन को तमिलनाडु में नंगुनेरी विधानसभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। कन्याकुमारी लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद एच. वसंत कुमार द्वारा तमिलनाडु विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नंगुनेरी उपचुनाव के लिए रूबी मनोहरन को उम्मीदवार बनाने को मंजूरी दे दी है।’’ 

कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को अपने सोशल मीडिया विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुप्ता की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की। इससे पहले कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी दिव्या स्पंदना निभा रही थीं। गुप्ता अब तक पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट थे।

 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीअसमछत्तीसगढ़भूपेश बघेलराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा