लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने गंभीर को दी ‘‘कानूनी कार्रवाई ’’ की धमकी, नोटिस में लिखी ये बातें

By भाषा | Updated: May 12, 2019 01:20 IST

नोटिस में गौतम गंभीर से यह मांग की गई है कि वह केजरीवाल से व्यक्तिगत रूप से और लिखित में माफी मांगे। इसमें गंभीर को नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सही तथ्य डालने को कहा गया है।

Open in App

आम आदमी पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को भाजपा के पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार गौतम गंभीर को एक कानूनी नोटिस भेजा और उन्हें ‘‘कानूनी कार्रवाई ’’ की धमकी दी।

नोटिस में गौतम गंभीर से यह मांग की गई है कि वह केजरीवाल से व्यक्तिगत रूप से और लिखित में माफी मांगे। इसमें गंभीर को नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सही तथ्य डालने को कहा गया है और ऐसा करने में नाकाम रहने पर उपयुक्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

अपमानजनक पर्चे कथित तौर पर बांटे जाने को लेकर पूर्वी दिल्ली से ‘आप’ उम्मीदवार आतिशी मार्लेना द्वारा गंभीर और भाजपा के खिलाफ मानहानि का एक मामला दायर करने के बाद भाजपा उम्मीदवार (गंभीर) ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था, ‘‘मैं अरविंद केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री पाने को लेकर शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं।’’

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘अरविंद केजरीवाल, एक महिला और वह भी अपनी ही सहकर्मी की गरिमा को तार - तार करने के आपके कृत्य से मैं घृणा करता हूं। और ये सब चुनाव जीतने के लिए किया? आप मिस्टर सीएम गंदे हैं और किसी को आपके ही झाड़ू से आपके गंदे दिमाग को साफ करने की जरूरत है।’’

आप के कानूनी प्रकोष्ठ के अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद ने यह नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है, ‘‘यह न सिर्फ अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण है बल्कि झूठा, बेबुनियाद, गलत, अप्रमाणित और गुमराह करने वाला भी है।’’ नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह ट्वीट चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हैं।

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा