कश्मीर में बहाल करेंगे आर्टिकल 370 : दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट लीक

By वैशाली कुमारी | Published: June 12, 2021 01:27 PM2021-06-12T13:27:40+5:302021-06-12T13:27:40+5:30

अमित मालवीय ने दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस  चैट को ट्विटर पर शेयर किया है। अमित मालवीय ने ट्वीट मे लिखा कि क्‍लब हाउस चैट में राहुल गांधी के वरिष्‍ठ सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्‍तानी पत्रकार से कहते हैं क‍ि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो वे आर्टिकल 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे।

Article 370 will be restored in Kashmir: Digvijay Singh's clubhouse chat leaked | कश्मीर में बहाल करेंगे आर्टिकल 370 : दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट लीक

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsदिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए बताया कि कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है।लीक चैट को देखकर यह दावा किया जा रहा है कि उसमें एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था।

अपने बयानों से  सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह क्लब हाउस में एक चैट के दौरान यह कहते हुए नजर आए कि कांग्रेस अगर सत्ता में होगी तो कश्मीर में आर्टिकल 370 बहाल करने पर विचार किया जाएगा। लीक चैट को देखकर यह दावा किया जा रहा है कि उसमें एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था। अपने इस बयान के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। 

भाजपा नेता अमित मालवीय ने दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस  चैट को ट्विटर पर शेयर किया है। अमित मालवीय ने ट्वीट मे लिखा कि क्‍लब हाउस चैट में राहुल गांधी के वरिष्‍ठ सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्‍तानी पत्रकार से कहते हैं क‍ि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो वे आर्टिकल 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में? यही तो पाकिस्तान चाहता है...'

 दिग्विजय सिंह की क्‍लब हाउस चैट लीक होने के बाद भाजपा के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया कि पाकिस्‍तान के पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह, "मोदी" से छुटकारा पाने और कश्मीर नीति पर कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 पर पुनर्विचार करेंगे। उन्होंने हिन्दू कट्टरपंथी का जिक्र किया। कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है।

 दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए बताया कि कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचा दिया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी। 

दिग्विजय सिंह के इस विवादित बयान पर एमपी के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि दिग्विजय सिंह का बयान देश के साथ ग़द्दारी है, देशद्रोह है इसलिए उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए।

Web Title: Article 370 will be restored in Kashmir: Digvijay Singh's clubhouse chat leaked

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे