लाइव न्यूज़ :

बिहार में RJD को लगा एक और झटका, लालू यादव के करीबी माने जाने वाले व पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव ने किया पार्टी को बाय-बाय

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2020 19:40 IST

भोजपुर के विधान पार्षद राधाचरण साह और रणविजय सिंह भी तीन अन्य पार्षदों के साथ हाल में ही राजद छोड़ जदयू में शामिल हो गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देविजेंद्र यादव पिछले करीब तीन दशक से राजद में थे. विजेन्द्र यादव का भोजपुर इलाके में अच्छी पकड़ है और उन्होंने पार्टी के लिए वहां काफी काम भी किया है.पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. 

पटना: बिहार विधान सभा चुनाव के पहले राजद को लगातार झटका लग रहा है. आज राजद के एक और सिपाही ने पार्टी से नाता तोड लिया है. इसतरह से राजद कैंप में लगातार मच रही भगदड ने तेजस्वी यादव की परेशानी बढा दी है.

पांच विधान पार्षदों के पार्टी छोड कर जदयू में शामिल होने और पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को एक और बडा झटका लगा है. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. 

विजेंद्र यादव लालू यादव के काफी करीबी माने जाने वाले नेताओं में शुमार-

यहां बता दें कि विजेंद्र यादव लालू यादव के काफी करीबी माने जाने वाले नेताओं में शुमार हैं. विजेन्द्र यादव के इस्तीफे से भोजपुर में राजद को तगड़ा झटका लगा है. भोजपुर इलाके में वे राजद के कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते हैं. बताया जा रहा है कि विजेन्द्र यादव पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे.

आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने का ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर विजेंद्र यादव ने इस्तीफा दिया है. वे पटना- भोजपुर के चर्चित रेप कांड में फरार चल रहे संदेश के राजद विधायक अरुण यादव के बड़े भाई हैं.

अरुण यादव के रेप कांड में फंसने व फरारी के बाद खुद के लिए टिकट चाहते थे, पर राजद की ओर से विधायक की पत्नी को टिकट का संकेत मिलने पर वे क्षेत्र भ्रमण में जुटी हैं. बताया जाता है कि विजेन्द्र यादव का भोजपुर इलाके में अच्छी पकड़ है और उन्होंने पार्टी के लिए वहां काफी काम भी किया है.

पूर्व विधायक काफी दिनों से नाराज चल रहे थे-

विजेन्द्र यादव के करीबियों ने बताया कि पूर्व विधायक काफी दिनों से नाराज चल रहे थे. यहां बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राजद को दोहरा झटका लगा था.

राजद के पांच विधान पार्षद पार्टी छोडकर जदयू में शामिल हो गए वहीं, राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

भोजपुर के विधान पार्षद राधाचरण साह और रणविजय सिंह भी तीन अन्य पार्षदों के साथ हाल में ही राजद छोड़ जदयू में शामिल हो गए थे. विजेंद्र यादव पिछले करीब तीन दशक से राजद में थे.

पिछले लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा क्षेत्र में राजद व भाकपा माले के संयोजक बनाये गए थे. हालांकि अभीतक उन्होंने किसी भी दल की सदस्यता ग्रहण नही की है, लेकिन यह माना जा रहा है कि वह जदयू का दामन थाम सकते हैं.

टॅग्स :बिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा