योगी सरकार को बदनाम करने के लिए एमपी और राजस्थान से यूपी में छोड़े जा रहे जानवर: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने कहा

By भाषा | Published: February 24, 2020 03:33 PM2020-02-24T15:33:29+5:302020-02-24T15:33:29+5:30

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने इसे मंत्री का गैर-जिम्मेदाराना जवाब करार दिया। उन्होंने कहा, ''यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। छुट्टा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार का यह जवाब गैर-जिम्मेदाराना है और सरकार को कांग्रेस सदस्य के सवाल का जवाब देना चाहिए।''

Animals being released in UP from MP and Rajasthan to make Yogi govt bad reputation : Minister | योगी सरकार को बदनाम करने के लिए एमपी और राजस्थान से यूपी में छोड़े जा रहे जानवर: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने कहा

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि राज्य की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश और राजस्थान से उप्र में छुट्टा पशु छोड़े जा रहे हैं।प्रदेश के पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि उनके विभाग ने छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में कोई आंकड़ा नहीं जुटाया है।

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि राज्य की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश और राजस्थान से उप्र में छुट्टा पशु छोड़े जा रहे हैं। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में जानकारी चाही। इसके जवाब में प्रदेश के पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि उनके विभाग ने छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में कोई आंकड़ा नहीं जुटाया है।

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने इसे मंत्री का गैर-जिम्मेदाराना जवाब करार दिया। उन्होंने कहा, ''यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। छुट्टा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार का यह जवाब गैर-जिम्मेदाराना है और सरकार को कांग्रेस सदस्य के सवाल का जवाब देना चाहिए।''

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान से छुट्टा पशुओं को उत्तर प्रदेश में छुड़वाया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से कहा कि वे मध्य प्रदेश और राजस्थान से शुरू हुए इस सिलसिले को रुकवाएं। खन्ना ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है और वह छुट्टा गोवंशीय पशुओं को सहारा देने के लिए 'गौ आश्रय स्थल' खुलवा रही है। इसके लिए धन भी जारी किया गया है।

जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने सरकार पर किसानों की परेशानियों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

Web Title: Animals being released in UP from MP and Rajasthan to make Yogi govt bad reputation : Minister

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे