लाइव न्यूज़ :

मरीजों को फल बांट और एम्स परिसर में झाडू लगाकर अमित शाह ने शुरू की सेवा सप्ताह

By भाषा | Updated: September 14, 2019 13:21 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक पूरे देश में 'सेवा सप्ताह' मना रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे और परिसर में सफाई भी की।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा पांच साल से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा सप्ताह' मना रही है।हमारे प्रधानमंत्री का पूरा जीवन देश की सेवा और गरीबों के लिए काम करने के लिए समर्पित रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को नयी दिल्ली स्थित एम्स से 'सेवा सप्ताह' का शुभारंभ किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक पूरे देश में 'सेवा सप्ताह' मना रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे और परिसर में सफाई भी की।

इस अवसर पर शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा पांच साल से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा सप्ताह' मना रही है। हमारे प्रधानमंत्री का पूरा जीवन देश की सेवा और गरीबों के लिए काम करने के लिए समर्पित रहा है। इसलिए यह उचित है कि हम उनके जन्मदिन के सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं।’’

शाह ने कहा कि कार्यकर्ता इस अवसर पर सफाई कार्यक्रम, वृक्षारोपण, श्रमदान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं जिसका पूरा ध्यान समाज की अंतिम कतार में खड़े व्यक्ति के कल्याण से जुड़ा है। भाजपा ने ‘सेवा सप्ताह’ मनाने के लिये एक समिति का गठन किया है जिसके संयोजक पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना हैं तथा इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सचिव सुधा यादव व सुनील देवधर शामिल हैं।

सेवा सप्ताह में मुख्य फोकस स्वस्छता व सेवा कार्यक्रमों पर हैं। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण व आंख जांच शिविर, दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर, जरूरतमंदों को राहत व मदद कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन व उपलब्धियों संबंधित पुस्तकें, उनके जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्र भी लोगों में वितरित किए जाएंगे। प्रदर्शनी, संगोष्ठी व सेमीनार भी आयोजित किए जाएंगे । 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा