लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, छत्तीसगढ़ में सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस ने नक्सलियों से किया था गठजोड़

By भाषा | Updated: October 5, 2018 20:13 IST

विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी पार्टी को चुनौती दी।

Open in App

नरहरपुर (छत्तीसगढ़), पांच अक्टूबर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 2003 से पहले छत्तीसगढ़ में सत्ता में बने रहने के लिए उसने नक्सलियों के साथ गठजोड़ किया था। शाह ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार माओवाद की समस्या को रोकने में सफल रही है। उन्होंने उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले के नरहरपुर में आदिवासी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

‘‘खुली बहस’’ होना चाहिए

विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने विपक्षी पार्टी को चुनौती दी कि वह छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों और अपनी पार्टी के शासन के दौरान हुए विकास पर ‘‘खुली बहस’’ करे।चुनावी राज्य में ‘अटल विकास यात्रा’ के समापन पर इस सभा का आयोजन किया गया था। रमन सिंह के 15 साल के शासन की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए यह यात्रा शुरू की गई थी।  

छत्तीसगढ़ में हो रहा है ऐसा 

शाह ने कहा, ‘‘ कभी छत्तीसगढ़ में गोलियों की आवाज गूंजा करती थी...मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि पिछली कांग्रेस सरकार (राज्य में 2003 में भाजपा के सत्ता में आने से पहले) ने सत्ता में बने रहने के लिए नक्सलियों से गठजोड़ किया था।  उन्होंने कहा कि समूचा छत्तीसगढ़ क्रमिक रूप से नक्सलवाद से निजात पा रहा है और विकास के पथ पर बढ़ रहा है।  

छत्तीसगढ़ का था बीमारू राज्य

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ का जब गठन हुआ तब इसे बीमारू राज्य कहा जाता था और शुरूआती तीन साल सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने इसकी आर्थिक संवृद्धि के लिए कुछ नहीं किया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में 55 साल सत्ता में रहन के बावजूद कानून व्यवस्था कायम रखने, नक्सलवाद को नियंत्रित करने, भूखमरी खत्म करने और वनों में रहने वालों का उत्थान करने के लिए कुछ नहीं किया।  

राहुल गांधी दे इस बात का जवाब 

उन्होंने कहा , ‘‘अटलजी (पूर्व प्रधानमंत्री) ने छत्तीसगढ़ की स्थापना की और रमन सिंह ने राज्य का विकास किया।’’  शाह ने एक ‘सेक्स सीडी’ के प्रसार से पैदा हुए विवाद को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। यह सीडी कथित तौर पर राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री राजेश मूणत की है। मूणत ने सीडी के प्रसार के जरिए कथित तौर पर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है। शाह ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा ? क्या वे लोग करेंगे जिन्होंने चरित्र हनन करने के लिए बेशर्मी से फर्जी सीडी बनाई है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप (राहुल गांधी) एक ऐसे नेता के साथ आगे बढ़ेंगे जो छत्तीसगढ़ में जनादेश मांगने के लिए फर्जी सीडी के जरिए चरित्र हनन करने में कथित तौर पर शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कभी ‘‘चतुराई’’ की राजनीति में शामिल नहीं रही है।’’ शाह ने कहा, ‘‘हम कांग्रेस के साथ 55 साल के इसके शासन के दौरान किए गए विकास कार्यों और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार के 15 वर्षों तथा नरेंद्र मोदी सरकार के पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों पर खुली चर्चा के लिए तैयार हैं।’’ छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होगा।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा