अमित शाह का हमला, राहुल बाबा ने हिसाब मांगा है, उन्हें नहीं- हम घर-घर जाकर जनता को हिसाब देंगे

By भाषा | Published: October 14, 2018 10:40 PM2018-10-14T22:40:47+5:302018-10-14T22:40:47+5:30

अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि इसने मध्यप्रदेश की भाजपानीत सरकार के साथ राशि आवंटन में भेदभाव किया।

amit shah says bjp party of workers not leader | अमित शाह का हमला, राहुल बाबा ने हिसाब मांगा है, उन्हें नहीं- हम घर-घर जाकर जनता को हिसाब देंगे

फाइल फोटो

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि इसने मध्यप्रदेश की भाजपानीत सरकार के साथ राशि आवंटन में भेदभाव किया।भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते करते शाह ने कहा, ‘‘राहुल बाबा मध्यप्रदेश में घूम रहे थे। कह रहे थे कि साढ़े चार साल में भाजपानीत नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया?’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें आपको (राहुल) जवाब देने की जरूरत नहीं है। जब भी चुनाव में जाते हैं, पाई-पाई का हिसाब लेकर जाते हैं।’’ शाह ने कहा, ‘‘राहुल बाबा, 10 साल केन्द्र में संप्रग की सरकार रही। मध्यप्रदेश के लिए क्या किया आपने?’’ शाह ने कहा, ‘‘संप्रग ने 13वें वित्त आयोग के दौरान मध्यप्रदेश को 1,34,190 करोड़ रूपये दिये। लेकिन जब भाजपानीत मोदी सरकार केन्द्र में आई, तो उसने 14वें वित्त आयोग में मध्यप्रदेश को 3,44,126 करोड़ रूपये दिये।

ढाई गुना ज्यादा पैसा हमने मध्यप्रदेश को दिया। इसके अलावा, हमने स्मार्ट सिटी, इंदौर मेट्रो एवं भोपाल मेट्रो सहित अन्य परियोजओं के लिए भी करोड़ों रूपये दिये। कुल मिलाकर मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश को 4.50 लाख करोड़ रूपये दिये हैं।’’ राहुल की चार पीढ़ियों द्वारा देश में हुकूमत करने की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा, ‘‘55 साल तक देश एवं मध्यप्रदेश पर कांग्रेस का शासन रहा। गरीब आपकी (राहुल) चार पीढ़ी का हिसाब आपसे मांग रहा है। (आपके परनाना) जवाहर लाल नेहरू, (आपकी दादी) इंदिरा गांधी, (आपके पिताजी) राजीव गांधी एवं (आपकी माताजी) सोनिया गांधी ने देश में शासन किया। आपने कुछ नहीं किया मध्यप्रदेश के लिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके विपरीत मोदी सरकार निरंतर देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। मोदी ने मुद्रा योजना सहित 129 योजनाएं चालू कर किसान, दलित, महिला, युवा एवं शहर विकास के लिए देश के सर्वांगीण विकास के लिए बड़ा काम किया है।’’ शाह ने कहा कि वहीं, शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व वाली हमारी मध्यप्रदेश सरकार ने विकास के सारे पैमानों को रिकार्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।

उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस किसके आधार पर सरकार बनाना चाहती है। एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति के आधार पर सरकार बनाना चाहते हैं जिन्होंने न कभी गरीबों का काम किया, न कभी गरीबी देखी है, जिनको न विकास मालूम है, न विकास करना चाहते हैं।’’ वर्ष 1993 से वर्ष 2003 तक 10 साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘10 साल श्रीमान बंटाधार (दिग्विजय) की सरकार रही। मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना कर छोड़ा था।’’ शाह ने कहा कि हमारे शिवराजजी ने मध्यप्रदेश को 14 साल में एक विकसित राज्य बनाने का काम किया है।

इस साल 28 नवंबर को मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा एक गरीब बेटे के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का चुनाव लड़ने जा रही है। राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वो मध्यप्रदेश में किसके भरोसे चुनाव लड़ने निकले हैं। एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव नहीं जीता जा सकता।’’ असम सहित देश में घुसपैठियों पर की जा रही कार्रवाई पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि वर्ष 2018-19 में होने वाले चुनाव जीतने के बाद देश भर में घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा सरकार करने वाली है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राहुल बाबा को पूछना चाहता हूं कि आपको घुसपैठिये के मानवाधिकार का ख्याल है। ये घुसपैठिये देश में बम धमाके करते हैं। मेरे देश के निर्दोष लोगों की हत्याएं इन्होंने की। उनका मानवाधिकार का विचार आपको नहीं है। मेरे देश के बेरोजगाकर युवा का रोजगार ये घुसपैठिये ले जाते हैं।’

Web Title: amit shah says bjp party of workers not leader

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे