लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ‘कट्टर राष्ट्रवादी’ हैं, यह तथ्य समझना चाहिए कि देश में लोकतंत्र हैः राउत, जानिए पीएम और राहुल गांधी के बारे में क्या कहा

By भाषा | Updated: January 16, 2020 14:49 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में राउत ने कहा कि वह बहुत मेहनती व्यक्ति हैं। ‘‘मेरे पास उनका सलाह देने का अधिकार नहीं है। वह प्रधानमंत्री हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देलेकिन कुछ मामलों में उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है और उन्हें विपक्ष के विचारों को समझना चाहिए।कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राउत ने कहा, ‘‘वह दिल के अच्छे हैं लेकिन उन्हें कम से कम 15 घंटे पार्टी कार्यालय में गुजारने चाहिए।’’

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘‘कट्टर राष्ट्रवादी’’ हैं लेकिन उन्हें यह तथ्य समझना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है। शिवसेना से राज्यसभा के सदस्य मीडिया समूह लोकमत की ओर से आयोजित पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे।

लोगों के साथ साक्षात्कार के दौरान उनसे कुछ लोकप्रिय नेताओं के गुण बताने और उन्हें कुछ सलाह देने को कहा गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में राउत ने कहा कि वह बहुत मेहनती व्यक्ति हैं। ‘‘मेरे पास उनका सलाह देने का अधिकार नहीं है। वह प्रधानमंत्री हैं।’’

बेहद रहस्यमयी अंदाज मे राउत ने कहा, ‘‘लेकिन पत्रकार होने के नाते मैं कहूंगा कि उन्हें अपने साथ काम करने वालों के बीच क्या चल रहा है, इसकी खबर रखनी चाहिए।’’ जब शाह की बारी आयी तो शिवसेना नेता ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ‘‘कट्टर राष्ट्रवादी’’ हैं और अनुच्छेद 370 हटाने जैसे उनके कुछ फैसले स्वागत योग्य हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कुछ मामलों में उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है और उन्हें विपक्ष के विचारों को समझना चाहिए।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राउत ने कहा, ‘‘वह दिल के अच्छे हैं लेकिन उन्हें कम से कम 15 घंटे पार्टी कार्यालय में गुजारने चाहिए।’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधीसंजय राउतशिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा