लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह का बड़ा फैसला-सामाजिक सुरक्षा के 70 हजार फर्जी लाभार्थियों को सूची से बाहर किया गया

By भाषा | Updated: July 26, 2020 06:21 IST

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराई गई जांच प्रक्रिया के बाद कुल 70,137 फर्जी सामाजिक सुरक्षा लाभार्थियों को सूची से बाहर किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्षों में लाभार्थियों की संख्या 19 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गई है। अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि सामाजिक सुरक्षा के दायरे से 70,000 लाभार्थियों को बाहर किया गया है

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि सामाजिक सुरक्षा के दायरे से 70,000 लाभार्थियों को बाहर किया गया है जो धोखे से वास्तविक लोगों के नाम पर फायदा उठा रहे थे। सिंह ने कहा कि उन्होंने ऐसे लोगों से 162.35 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया था जिसका इस्तेमाल असली लाभार्थियों को वित्तीय सहायता देने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के समय धोखेबाजों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा था, लेकिन वास्तव में उनकी (सिंह) सरकार आने के बाद अयोग्य व्यक्तियों को सूची से बाहर किया गया और छह लाख असली लाभार्थियों को सूची में जोड़ा गया।

सिंह ने कहा, “ऐसा तब होता है जब राजनीतिक दल स्वार्थी हो जाते हैं और अपने हित साधने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।” उन्होंने कहा कि केवल अयोग्य लोगों को लाभार्थियों की सूची से बाहर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्षों में लाभार्थियों की संख्या 19 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराई गई जांच प्रक्रिया के बाद कुल 70,137 फर्जी सामाजिक सुरक्षा लाभार्थियों को सूची से बाहर किया गया।

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा