लाइव न्यूज़ :

सभी चीजें तैयार हैं, सोमवार को विभागों का आवंटन, मंत्रिमंडल में छह सीट खाली रहेगाः येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: February 8, 2020 18:35 IST

भाजपा सूत्रों ने कहा कि येदियुरप्पा ने संभवत: गोकाक के विधायक रमेश जारकिहोली के कथित दबाव के चलते विभागों का आवंटन टाल दिया , जारकिहोली जल संसाधन विभाग के लिए दबाव बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी तरफ, भाजपा नेतृत्व उन्हें लोक निर्माण विभाग देना चाहता है।सूत्रों के अनुसार जारकिहोली ने शनिवार तड़के तक येदियुरप्पा के निवास पर विस्तृत चर्चा की।

अहम मंत्रालयों के लिए नये मंत्रियों की ओर से बढ़ते दबाव के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि विभागों का आवंटन दस फरवरी को किया जाएगा।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ सभी चीजें तैयार हैं लेकिन चूंकि आज (शनिवार) छुट्टी है, इसलिए हम सोमवार सुबह को विभागों का आवंटन करेंगे।’’ भाजपा को कांग्रेस जदएस गठबंधन सरकार को गिराने और सत्ता में आने में मदद करने वाले दस दलबदलुओं को मंत्रिमंडल में स्थान देते हुए येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शनिवार से पहले ही विभाग आवंटित किये जाएंगे।

येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल में बाकी छह रिक्त स्थानों को भरने के बारे में निर्णय के लिए दिल्ली जाने से भी इनकार किया। उन्होंने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ फिलहाल मैं नहीं जा रहा हूं लेकिन विभागों का बंटवारा सोमवार को होगा।’’

भाजपा सूत्रों ने कहा कि येदियुरप्पा ने संभवत: गोकाक के विधायक रमेश जारकिहोली के कथित दबाव के चलते विभागों का आवंटन टाल दिया , जारकिहोली जल संसाधन विभाग के लिए दबाव बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दूसरी तरफ, भाजपा नेतृत्व उन्हें लोक निर्माण विभाग देना चाहता है। सूत्रों के अनुसार जारकिहोली ने शनिवार तड़के तक येदियुरप्पा के निवास पर विस्तृत चर्चा की लेकिन वह नाखुश होकर वहां से निकले।

बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल विस्तार से भाजपा के मूल नेताओं में असंतोष फैल गया है जिन्हें जगह नहीं मिली है। पाटी विभागों के लिए भारी लामबंदी के बीच असंतोष पर काबू पाने में जुट गयी है। इस विस्तार से मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की संख्या 28 हो गयी है लेकिन छह रिक्तियां अब भी हैं। पहला मंत्रिमंडल विस्तार अगस्त में हुआ था और 17 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। 

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पाकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा