अखिलेश यादव ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- नोटों का रंग बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 5, 2018 12:26 AM2018-02-05T00:26:52+5:302018-02-05T00:30:44+5:30

अखिलेश ने सवाल पूछा कि केंद्र में साढ़े तीन साल व यूपी में दस महीने से भाजपा की सरकार है क्या भ्रष्टाचार रुका।

Akhilesh Yadav targeted the Modi government, said - changing the color of the notes will not end corruption. | अखिलेश यादव ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- नोटों का रंग बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा

अखिलेश यादव ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- नोटों का रंग बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने जनता से जितने वादे किए थे। उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाकर छलने का काम किया है।  रविवार को जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि नोटबन्दी या नोटों का रंग बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा।

इस दौरान उन्होंने इवीएम मुद्दे पर कहा कि दुनिया में कई देशों में बैलेट पेपर से चुनाव होता है तो हमारे यहां क्यूं नहीं अखिलेश ने सवाल पूछा कि केंद्र में साढ़े तीन साल व यूपी में दस महीने से भाजपा की सरकार है क्या भ्रष्टाचार रुका।



 

आधार कार्ड पर मची रार को लेकर सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन बाद गाय का भी आधार बनेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गंगा की सफाई के नाम पर केवल सरकार ने धोखा दिया है। सवाल किया कि काशी की जनता ही बताए कि गंगा कितनी साफ हुई है।

प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा कि सीएम योगी कहते हैं डायल 100 में भ्रष्टाचार है। पुलिस वाले कहते हैं उनके इनोवा में चलने से ऊपर के अफसर जलते हैं। उन्होंने कहा चौहान समाज हमारे छोटे भाई की तरह हैं। सपा आपके साथ कदम मिलाकर चलने को तैयार है। उन्होंने घोषणा की वह जनवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष के साथ सपा नेता रामगोविंद चौधरी भी पहुंचे।

Web Title: Akhilesh Yadav targeted the Modi government, said - changing the color of the notes will not end corruption.

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे