लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने बोला बीजेपी पर हमला, कहा- सत्‍ता विपक्ष को अपमानित करेगी तो लोकतंत्र का सम्‍मान कैसे बचेगा

By भाषा | Updated: October 11, 2020 18:31 IST

​​​​​​​राजधानी लखनऊ में जेपी अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माल्यार्पण किया।

Open in App
ठळक मुद्देसपा ने रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय समेत सभी जिलों में लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती मनाई। अखिलेश यादव ने अपने बयान में लोक नायक को शत-शत नमन करते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोला।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय समेत सभी जिलों में लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 118वीं जयंती मनाई। सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने बयान में लोक नायक को शत-शत नमन करते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग विपक्ष को अपमानित करेंगे तो लोकतंत्र का सम्मान कैसे बचेगा।उन्‍होंने कहा कि विपक्ष पर “डीएनए” जैसे अप्रासंगिक आरोप लगाने से विपक्ष कमजोर नहीं होगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा था कि विभाजन विपक्ष के डीएनए में है। सपा कार्यालय से रविवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा, ''लोकतंत्र सत्ता के लिए नहीं जनता के भले के लिए होता है। लोकराज चलाने के लिए लोकलाज का आचरण करना सीखना चाहिए। लोकनायक में तनिक भी सत्ता लिप्सा नहीं थी। वे जनतांत्रिक मान्यताओं के लिए समर्पित थे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।''

उन्‍होंने कहा, ''प्रदेश में मजबूत नहीं मजबूर सरकार है और यह हर मोर्चे पर विफल है। समाजवादी सरकार के समय में हुए विकास कार्यों से भाजपा चिढ़ी हुई है, अन्यथा लोकनायक जेपी अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र की उपेक्षा नहीं करती।'' पूर्व मुख्‍यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी सरकार के समय जो थोड़ा काम रह गया था उसके लिए भाजपा सरकार बजट नहीं दे रही है। इससे जाहिर है कि भाजपा सरकार और इसके नेतृत्व की मानसिकता कितनी निम्न स्तरीय हैं।उन्‍होंने दावा किया कि स्‍वतंत्रता आंदोलन में भाजपा नेतृत्‍व का कोई योगदान नहीं था इसलिए उन्‍हें जेपी केंद्र के महत्‍व और आवश्‍यकता का अंदाजा नहीं हो सकता है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जेपी की जयंती पर सभी जिलों में उनके चित्र और प्रतिमाओं पर माल्‍यार्पण किया।राजधानी लखनऊ में जेपी अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माल्यार्पण किया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया। लखनऊ में सिविल अस्पताल में युवा नेता दीपक रंजन के नेतृत्व में 60 युवाओं ने रक्तदान किया। 

टॅग्स :अखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा