लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने की रमजान के महीने में आजम खान और उनके परिवार को जेल से रिहा करने की मांग

By भाषा | Updated: April 24, 2020 05:45 IST

यादव ने सत्ताधारी दल पर मोहम्मद आजम खां के प्रति विद्वेषपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खां साहब पर सरकारी इशारे पर तमाम फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं और उन्हें जेल में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है एवं सत्तारुढ़ दल उनकी छवि बिगाड़ने पर तुला है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से पार्टी के लोकसभा सदस्य मोहम्मद आजम खां, उनकी पत्नी एवं बेटे को माहे रमजान के पवित्र दिनों में इबादत और रोजे का फर्ज अदा करने के लिए जेल से रिहाई कर सदाशयता का परिचय देने का आग्रह किया है।यादव ने कहा, ‘‘रमजान के पवित्र महीने में लोग संयम, इबादत के साथ सबके भले के लिए दुआएं करते हैं। मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार को भी देश के स्वतंत्र नागरिक के रूप में अपने धार्मिक फर्ज की अदायगी का पूरा अवसर मिलना चाहिए।’’

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से पार्टी के लोकसभा सदस्य मोहम्मद आजम खां, उनकी पत्नी एवं बेटे को माहे रमजान के पवित्र दिनों में इबादत और रोजे का फर्ज अदा करने के लिए जेल से रिहाई कर सदाशयता का परिचय देने का आग्रह किया है।

यादव ने गुरूवार को जारी एक बयान में कहा कि कई बार मंत्री और विधायक, राज्यसभा के सदस्य रह चुके मोहम्मद आजम खां प्रदेश के प्रतिष्ठित राजनेता हैं और मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय जैसा उच्च शैक्षणिक संस्थान उन्हीं की देन है।

उन्होंने उनकी पत्नी के भी विधायक होने का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि दोनों बीमार हैं, सरकार उनके साथ जो व्यवहार कर रही है वह अशोभनीय है। यादव ने सत्ताधारी दल पर मोहम्मद आजम खां के प्रति विद्वेषपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खां साहब पर सरकारी इशारे पर तमाम फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं और उन्हें जेल में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है एवं सत्तारुढ़ दल उनकी छवि बिगाड़ने पर तुला है।

यादव ने दावा किया कि भाजपा सरकार के आचरण से समाज का एक वर्ग बुरी तरह आतंकित है और उसमें असुरक्षा की भावना फैल रही है। उन्होंने कहा कि आजम खां साहब भाजपा की बदले की भावना के शिकार हैं एवं भाजपा हर मामले को साम्प्रदायिक रंग देने का काम कर रही है।

यादव ने कहा, ‘‘रमजान के पवित्र महीने में लोग संयम, इबादत के साथ सबके भले के लिए दुआएं करते हैं। मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार को भी देश के स्वतंत्र नागरिक के रूप में अपने धार्मिक फर्ज की अदायगी का पूरा अवसर मिलना चाहिए।’’

टॅग्स :अखिलेश यादवआज़म खानउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा