लाइव न्यूज़ :

BJP पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-उसकी देश विरोधी नीतियों से निजात चाहती है जनता

By भाषा | Updated: December 11, 2018 02:06 IST

अखिलेश ने कहा, 'कालाधन, भ्रष्टाचार और जीएसटी के मुद्दे पर भाजपा ने जनता को ठगा है। चुनाव से पहले हमारा ऐसा गठजोड़ होगा जो भाजपा का सफाया करेगा। इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लिए मुख्य प्राथमिकता है कि पहले संगठन मजबूत करें, हम इसमें लगे हैं।

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा की देश विरोधी नीतियों से जनता निजात पाना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सपा सीट बंटवारे में सम्मानजनक फैसला लेगी।

अखिलेश ने कहा, 'कालाधन, भ्रष्टाचार और जीएसटी के मुद्दे पर भाजपा ने जनता को ठगा है। चुनाव से पहले हमारा ऐसा गठजोड़ होगा जो भाजपा का सफाया करेगा। इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लिए मुख्य प्राथमिकता है कि पहले संगठन मजबूत करें, हम इसमें लगे हैं। समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे में सम्मानजनक फैसला लेगी।' 

उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता चुनाव आने से पहले ही लड़ने से मना कर रहे हैं, इस्तीफा दे रहे हैं। वे चुनाव शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़ गए हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता है। समाजवादी पार्टी ने विकास पर चुनाव लड़ा।

अखिलेश ने कहा कि 2017 में भी हमें कम वोट नहीं मिला था। भाजपा ने जाति पर चुनाव लड़ा। साम्प्रदायिकता भाजपा का एजेंडा है। भाजपा ने बहुत खाई पैदा की है। 

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने विकास को रोक दिया है लेकिन भाजपा के तमाम प्रयास निरर्थक साबित होंगे। जनता नोटबंदी से और व्यापारी जीएसटी से परेशान हैं। देश को तरक्की की जरूरत है। लोगों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया है। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की पक्षधर है। समाजवादी सरकार का काम बोलता है। भाजपा सरकार के किसी भी काम की कोई आवाज नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अपदस्थ करने में क्षेत्रीय दलों की बड़ी जिम्मेदारी होगी। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा है कि ठोक दो। इसका नतीजा है कि लखनऊ में विवेक तिवारी और बुलन्दशहर में पुलिस वालों को मार दिया गया। जनता वोट डालने का इंतजार कर रही है। जो वोट से आए हैं वे वोट से ही जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नाम बदलने के अलावा कुछ अच्छा काम भी करें। समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण पर चर्चा चाहती है। पार्टियों को अधिकार मिले कि वे अपने हिसाब से महिलाओं को टिकट दें। समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण की विरोधी नहीं है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा