लाइव न्यूज़ :

फिर बाजी मार ले गए अजित पवार, सभी को मात देकर फिर बने डिप्टी सीएम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 13:31 IST

महाराष्ट्र सरकार में उनकी हैसियत नंबर 2 की रहेगी। अजित पवार राजनीति के मंझे खिलाड़ी हैं। अभी कहा जा रहा था कि शायद ही वह मंत्रिमंडल में शामिल हो। कुछ समय पहले ही अजित पवार भाजपा नेता और राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में उस समय एक नया राजनीति गठजोड़ देखने को मिला था। महाराष्ट्र राजनीति में 80 घंटे में सरकार गिर गई। फिर राज्य में कांग्रेस-राकांपा और शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाई।

आखिरकार वहीं हुआ। जिसकी उम्मीद थी। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। 30 मंत्रियों ने पद की शपथ ली। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। 

महाराष्ट्र सरकार में उनकी हैसियत नंबर 2 की रहेगी। अजित पवार राजनीति के मंझे खिलाड़ी हैं। अभी कहा जा रहा था कि शायद ही वह मंत्रिमंडल में शामिल हो। कुछ समय पहले ही अजित पवार भाजपा नेता और राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

राज्य में उस समय एक नया राजनीति गठजोड़ देखने को मिला था। महाराष्ट्र राजनीति में 80 घंटे में सरकार गिर गई। फिर राज्य में कांग्रेस-राकांपा और शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के नए सीएम बने। 

कैबिनेट के विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सह्याद्री अतिथि गृह में लगभग एक घंटे तक चर्चा की। राकांपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक में सहयोगी पार्टी कांग्रेस का कोई नेता मौजूद नहीं था।

राकांपा नेता शरद पवार ने पत्रकारों को बताया कि विभागों का आवंटन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भी इंतजार कर रहे हैं, जब हमारे सहयोगियों को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या राकांपा के मंत्रियों की सूची तैयार हैं तो पवार ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी चीज को अंतिम रूप देने में अधिक समय नहीं लेती है। 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा