लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनावः 'अजीत जोगी और BSP में गठजोड़ से BJP को होगा नुकसान' 

By भाषा | Updated: October 28, 2018 17:54 IST

कांग्रेस अगर यहां सत्ता में आती है तो टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत जैसे नेताओं के साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक माने जा रहे बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिये कोई दावेदार नहीं है और इस पर चुनाव के बाद फैसला किया जाएगा। 

Open in App

छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि अजीत जोगी की पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच प्रदेश में गठबंधन से भाजपा को नुकसान होगा, जो इस ‘‘भ्रम’’ में है कि आने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों में इससे कांग्रेस की संभावनाएं प्रभावित होंगी। 

कांग्रेस अगर यहां सत्ता में आती है तो टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत जैसे नेताओं के साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक माने जा रहे बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिये कोई दावेदार नहीं है और इस पर चुनाव के बाद फैसला किया जाएगा। 

बघेल ने कहा, ‘‘कोई दावेदार (मुख्यमंत्री पद के लिए) नहीं है और हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगे। चुनावों के बाद विधायक दल और पार्टी आलाकमान फैसला करेगा कि कौन मुख्यमंत्री होगा। यह विवादित मुद्दा नहीं है।’’ कांग्रेस यहां भाजपा को सत्ता से बाहर करने की कोशिश में लगी है जो 2003 से राज्य में शासन कर रही है। 

यह पूछे जाने पर कि क्या अजीत जोगी के नेतृत्व वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कांग्रेस के वोटबैंक में सेंध लगाएगी, बघेल ने कहा, ‘‘नहीं, क्योंकि बसपा का वोट प्रतिशत महज चार फीसद है और जोगी का वोटर भी वही है जो बसपा का है। इसलिये, मुझे नहीं लगता कि यह (गठबंधन) कोई बड़ा अंतर पैदा करेगा।’’ 

उन्होंने दावा किया कि जोगी-बसपा गठबंधन से भाजपा को नुकसान होगा कांग्रेस को नहीं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सीटों पर 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई थी जबकि भाजपा को तब नौ सीटें मिली थीं। 

बघेल ने कहा, ‘‘उनका (जोगी-मायावती) के समर्थक अधिकतर अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। इसलिये, अगर उन्हें कुछ सीटें मिल भी गईं, जो संभव नहीं लगता, तो इससे भाजपा के सीटों की संख्या कम होगी।’’ 

भाजपा नेता सरोज पांडे ने कथित तौर पर कहा था कि जोगी-बसपा गठबंधन से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को ज्यादा नुकसान होगा। इस बारे में बघेल ने कहा कि भगवा दल इस ‘‘भ्रम’’ में है कि इस गठजोड़ से विपक्षी दल को नुकसान होगा। 

बघेल ने कहा, ‘‘इसलिये उन्होंने (भाजपा ने) यह गठबंधन करवाया। जोगी अकेले कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहते, इसलिये बसपा को भी उनके साथ जोड़ा गया। जोगी का मुद्दा काम नहीं करेगा।’’ 

कांग्रेस के बसपा से गठबंधन करने में विफल रहने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक बसपा का सवाल है, उनके साथ बात जारी थी और अचानक हमें पता चला कि उन्होंने जोगी की पार्टी के साथ गठजोड़ कर लिया।’’ छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा