लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh crisis: कल विश्वास मत पेश करेंगे सीएम कमलनाथ, MP भाजपा विधायकों को जारी किया गया व्हिप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 12:49 IST

भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी विधायकों को रविवार को व्हिप जारी किया। विधायकों से 16 मार्च से शुरु होने वाले बजट सत्र में अनिवार्य तौर पर उपस्थित रहने और सरकार के शक्ति परीक्षण में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का व्हिप जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के उद्देश्य से वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल में रखा है।राजभवन के सूत्रों ने बताया कि शनिवार आधी रात के आसपास राज्यपाल द्वारा यह पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया। 

भोपालःमध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल ने 16 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और विश्वास मत के दौरान पार्टी के पक्ष में मतदान करने का व्हिप अपने विधायकों को जारी किया है।

भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी विधायकों को रविवार को व्हिप जारी किया। विधायकों से 16 मार्च से शुरु होने वाले बजट सत्र में अनिवार्य तौर पर उपस्थित रहने और सरकार के शक्ति परीक्षण में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का व्हिप जारी किया है।

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रही सियासी उथल पुथल को देखते हुए भाजपा ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के उद्देश्य से वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल में रखा है। प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने शनिवार देर रात कमलनाथ को पत्र लिखकर 16 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि शनिवार आधी रात के आसपास राज्यपाल द्वारा यह पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकमलनाथज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा