लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आरोप, बिचौलियों की सहायता करने का षड्यंत्र रच रही है कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 4, 2020 18:55 IST

नकवी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक बाजार’ का सपना अब पूरा होगा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गांवों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर कीमत पर उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध की आड़ में ‘कांग्रेस सिंडिकेट’ बिचौलियों की सहायता करने का षड्यंत्र रच रहा है।उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस सिंडिकेट’ केवल बिचौलियों के हितों के लिए कृषि सुधार कानूनों के मुद्दे पर भय और भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है।

बरेली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के विरोध की आड़ में ‘कांग्रेस सिंडिकेट’ बिचौलियों की सहायता करने का षड्यंत्र रच रहा है। नकवी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने किसान चौपाल के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी ‘झूठ के झाड़ से सच का पहाड़ छुपाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस सिंडिकेट’ केवल बिचौलियों के हितों के लिए कृषि सुधार कानूनों के मुद्दे पर भय और भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। नकवी ने कहा कि कृषि सुधारों से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए कदम उठा रही है लेकिन कांग्रेस उन्हें “गुमराह” करने की साजिश रच रही है।उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपनी उपज बेचने का नया अवसर मिलेगा जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। नकवी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकार द्वारा की जाने वाली खरीद जारी रहेगी।

नकवी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक बाजार’ का सपना अब पूरा होगा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गांवों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर कीमत पर उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसानों को 92,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। 

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा