लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस से निकाले जाने के बाद संजय झा ने कहा- मैं कांग्रेस के विचारधारा के प्रति निष्ठावान हूं, किसी परिवार के प्रति नहीं

By अनुराग आनंद | Updated: July 15, 2020 13:39 IST

संजय झा ने कहा कि अपनी पार्टी को एक बार फिर से पुनर्जीवित करने का प्रयास करता रहूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस ने संजय झा पर पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाया गया है।संजय झा ने इसके साथ ही संकेत दिया है कि वह अभी हार नहीं मानेंगे और कांग्रेस के बारे में अपनी राय रखते रहेंगे।

नई दिल्ली:कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस से निलंबित किए जाने के बाद संजय झा ने कहा कि मैं कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हूं, किसी व्यक्ति या परिवार के प्रति नहीं हूं। 

इसके साथ ही संजय झा ने कहा कि मैं अब भी गांधी व नेहरू की विचारधारा को मानता हूं। संजय झा ने यह भी कहा कि हालांकि गांधी व नेहरू को मानने वाले कांग्रेस से खत्म हो रहे हैं। झा ने कहा कि लड़ाई तो अभी शुरू हुई है। 

संजय झा ने इसके साथ ही संकेत दिया है कि वह अभी हार नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी को एक बार फिर से पुनर्जीवित करने का प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं मूलभूत मुद्दे उठाता रहूंगा। 

 

कांग्रेस ने मंगलवार रात को संजय झा को पार्टी से बाहर रास्ता दिखाया-

बता दें कि कांग्रेस (Congress) ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा (Sanjay Jha) को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस ने दी है। कांग्रेस ने संजय झा पर पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाया गया है।

मालूम हो कि हाल ही में उन्हें पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। एक दिन पहले ही संजय झा ने सचिन पायलट को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने एक ट्वीट में सचिन पायलट की 'मांग' को जायज़ ठहराया और अपना समर्थन दिया था। उन्होंने पायलट की योग्यता साबित करने के लिए कुछ आंकड़े भी पेश किए थे। 

संजय झा कांग्रेस प्रवक्ता पद से हटाए गए थे-

कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया था। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झा को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने को मंजूरी दी थी।

इसके साथ ही अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया।

गौरतलब है कि झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है।

 

टॅग्स :कांग्रेसइंडियासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा