लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रेदश में 15 साल बाद विपक्ष में बैठी बीजेपी,  सत्र शुरु होते ही तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 8, 2019 02:51 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा के आज से शुरु हुए सत्र में नजारा बदला-बदला था। विधायकों के सदन पहुंचने के शुरु हुए सिलसिला के साथ यहां राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होती गई। सदन में आज 15 साल तक सत्ता पक्ष का सुख भोग चुकी भाजपा विपक्ष में बैठी नजर आई।

Open in App

मध्यप्रदेश की 15 वीं विधानसभा के पहले सत्र में सोमवार( 7 जनवरी) 15 साल बाद भाजपा एक बार फिर विपक्ष में बैठी। सत्र की शुरुआत से ही राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई। प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने सदस्यों को शपथ दिलाई।

मध्यप्रदेश विधानसभा के आज से शुरु हुए सत्र में नजारा बदला-बदला था। विधायकों के सदन पहुंचने के शुरु हुए सिलसिला के साथ यहां राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होती गई। सदन में आज 15 साल तक सत्ता पक्ष का सुख भोग चुकी भाजपा विपक्ष में बैठी नजर आई। भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं होने से शिवराज सिंह चौहान ही नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर आसीन रहे, हालांकि कल मंगलवार को सदन में उनका स्थान विपक्ष में दूसरे स्थान पर होने के आसार हैं। भाजपा की सरकार में जो मंत्री पद का निर्वाह कर रहे थे वे आज विपक्ष में बैठ कर शांत नजर आए। वहीं पूर्व संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता दिखाई दी। वहीं विपक्ष में बैठने वाली कांग्रेस में मुख्यमंत्री के रुप में कमलनाथ पहले स्थान पर बैठे। लंबे समय से विपक्ष में बैठने वाले कांग्रेस विधायकों को आज सत्ता पक्ष का स्थान मिला,जिससे उनकी प्रसन्नता भी दिखाई दी।

शिवराज ने प्रोटेम स्पीकर पर जताई आपत्ति

सत्र की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रोटेम स्पीकर के चयन पर अपनी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने परंपरा का निर्वाह न करते हुए करीब चार बार के विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया, जबकि उनसे ज्यादा वरिष्ठ विधायक के।पी।सिंंह, गोपाल भार्गव, बिसाहूलाल सिंह और अन्य थे। चौहान ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर रह चुके हैं। इस पर संसदीय मंत्री डा। गोविंद सिंह ने बचाव का मोर्चा संभाला और कहा कि यह परंपरा नहीं है। ऐसा अन्य राज्यों में भी होता आया है। इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में तो अब तक यही परंपरा का निर्वाह होता आया। इस पर प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने कहा कि परंपरा तो यह भी है कि शपथ से पहले नहीं बोलने की भी है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा