लाइव न्यूज़ :

अलका लांबा का दावा, केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर किया अनफॉलो, पार्टी में हो रही है दिक्कत

By भाषा | Updated: February 5, 2019 08:40 IST

आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने बताया, ''मुझे ऐसा लगता है कि पार्टी अब मेरी सेवा नहीं चाहती। लेकिन जब तक मैं विधायक हूं, अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगी।''

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा ने सोमवार(चार फरवरी) को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर 'अनफॉलो' कर दिया है और उन्हें मौजूदा हालात में पार्टी में काम करने में दिक्कत हो रही है। 

इससे पहले, पिछले साल दिसंबर में लाम्बा ने दावा किया था कि आप ने उनसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के कथित प्रस्ताव का विरोध करने को लेकर इस्तीफा मांगा था। हालांकि, आप ने इस दावे को खारिज कर दिया था। 

चांदनी चौक से विधायक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ मुझे ऐसा लगता है कि पार्टी अब मेरी सेवा नहीं चाहती। लेकिन जब तक मैं विधायक हूं, अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगी।' 

अलका लांबा ने कहा कि उन्होंने आप नेतृत्व को एक संदेश भेज कर यह पूछा है कि वह उनके प्रति अपना रूख स्पष्ट करें। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पार्टी के सभी आधिकारिक वाट्सएप्प ग्रुप से हटा दिया गया है और केजरीवाल ने रविवार को ट्विटर पर उन्हें अनफॉलो कर दिया। 

टॅग्स :अलका लांबाअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा