लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By भाषा | Updated: November 12, 2019 09:57 IST

झारखंड में पांच चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है जबकि नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

Open in App

तीस नवंबर से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने भी सोमवार को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। आप के झारखंड चुनाव अभियान समिति संयोजक प्रेम कुमार एवं जयशंकर चौधरी ने पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की।

आप के उम्मीदवारों की सूची में डाल्टनगंज से अभय सिंह चेरो, विश्रामपुर से मसरूर अहमद खान, हुसैनाबाद से कन्हैया विश्वकर्मा, भवनाथपुर से राजेन्द्र पासवान, घाटशिला से सुभाष समद, जमशेदपुर पश्चिम से शंभूनाथ चैधरी, महगांव से रोशनी सिंकू, मनोहरपुर से मुनीलाल सुरीन, कोडरमा से संतोष मानव, रांची से राजन कुमार सिंह, हटिया से आलोकशरण प्रसाद, बोकारो से हरेन्द्र नाथ चैबे, नाला से हेमंत ठाकुर, दुमका से मीरू हंसदा, और गढ़वा से उमा देवी शामिल हैं। 

झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 13 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले डाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को होगा। तीसरे चरण की वोटिंग 12 दिसंबर को और चौथे चरण के लिए वोटिंग 16 दिसंबर को है। पांचवें चरण के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 17 सीटों, चौथे चरण में 15 सीटों और पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा