लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी ने विधायकों से मारपीट का वीडियो दिल्ली पुलिस को सौंपा

By IANS | Updated: February 26, 2018 19:29 IST

आप नेता संजय सिंह ने कहा, दोषियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली , 26 फरवरी: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और आशुतोष ने सोमवार को यहां दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से मुलाकात की और कुछ दिन पहले आप विधायकों के साथ हुई मारपीट के सबूत के रूप में 'वीडियो' सौंपा। पुलिस को वीडियो सुपुर्द करने के बाद सिंह ने पत्रकारों से कहा, "दोषियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया है।"

20 फरवरी के दिल्ली सचिवालय के अंदर एक भीड़ ने कथित रूप से आम आदमी पार्टी के विधायकों आशीष खेतान और इमरान हुसैन की पिटाई कर दी थी। इससे पहले दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने 19 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में उनके समक्ष दो विधायकों द्वारा उनके साथ कथित मारपीट की शिकायत की थी।

इससे पहले दिन में, दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि मुख्यमंत्री के आवास में मिले सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसकी प्रतिक्रिया में सिंह ने कहा, "सीसीटीवी कैमरा पुलिस की देखरेख में है। अगर दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी के साथ छेड़छाड़ की है, तो उनसे पूछताछ की जानी चाहिए।"

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअंशु प्रकाशअरविन्द केजरीवालसंजय सिंहआशुतोष कुमारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा